फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने कहा: PM मोदी के नेतृत्व में भारत FDI के लिए पहली पसंद बना, व्यापार के लिए बेहतर माहौल तैयार हुआ

Wed, 14 Jun 2023 03:15 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत इन नौ सालों में लाल फीता शाही से रेड कार्पेट तक का सफर तय किया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने परेशानियों को दूर करके व्यापार के लिए एक बेहतर माहौल तैयार किया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : Ministry of Home Affairs
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीएम नरेंद्र मोदी की भाजपा सरकार ने नौ साल पूरे कर लिए हैं, जिसे भाजपा नेता जश्न के रूप में मना रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भारत इन नौ सालों में लाल फीता शाही से रेड कार्पेट तक का सफर तय किया है। नरेंद्र मोदी सरकार ने परेशानियों को दूर करके व्यापार के लिए एक बेहतर माहौल तैयार किया है। मोदी सरकार के कारण भारत एफडीआई के लिए पहली पसंद बन चुका है। पीएम मोदी के नेतृत्व में अब व्यापार करना आसान हो गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बेहतर टैक्स पॉलिसी लागू की गई है। निवेश के लिए उपयुक्त माहौल तैयार किया है। बिना परेशानी के सुगम व्यापार करने के लिए माहौल तैयार किया है। भारत को एफडीआई के लिए पहली पसंद बनाया गया। शाह ने कहा कि स्टार्ट अप इंडिया हो या स्टैंड अप इंडिया हो या फिर पीएलआई या डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन  भाजपा सरकार ने हमेशा विकास, बढ़त और नवाचारों को बढ़ावा दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें