फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदिवासियों की बदहाली के लिए कांग्रेस जिम्मेदार, भाई की तरह खड़े रहे पीएम मोदी: अमित शाह

Sat, 16 Nov 2019 10:31 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने देश के आदिवासियों के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार बताया। उन्होंने शनिवार को कहा, मोदी सरकार ने एक के बाद एक पहल के साथ इनके जीवन को सुधारने के कदम उठाए। राष्ट्रीय आदिवासी पर्व ‘आदि महोत्सव’ का उद्घाटन करते हुए शाह ने कहा, कांग्रेस ने आदिवासियों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के लिए किया, उनके विकास के लिए कुछ काम नहीं किया। 

विज्ञापन


जबकि पीएम मोदी, भाई की तरह आदिवासियों के साथ खड़े रहे। शाह ने कहा, आजादी के 70 वर्षों में कांग्रेस ने आदिवासियों के विकास के लिए कुछ भी नहीं किया। जब भी भाजपा सत्ता में आई उसने इनके लिए कई विकास योजनाएं चलाईं। 

दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार में आदिवासी मामलों का मंत्रालय बना। मोदी सरकार की विकासकारी योजनाओं का सबसे अधिक लाभ आदिवासियों को मिल रहा है। बीरसा मुंडा के देश के लिए किए काम को याद करते हुए शाह ने कहा देश उनके त्याग और प्रयासों को नहीं भूल सकता।

कांग्रेस ने दिया अंधियारा

शाह ने कहा, कांग्रेस ने आदिवासियों को अंधियारा, निरक्षरता और गरीबी दी है। पिछले पांच सालों में मोदी सरकार ने इन्हें बिजली दी, शिक्षा दी, मुफ्त घर और रसोई गैस दी गई। शाह ने कांग्रेस के उस बयान को लेकर भी हमला किया जिसमें कांग्रेस ने दावा किया कि देश के संसाधनों पर एक विशेष वर्ग का अधिकार अधिक है। उन्होंने कहा अगर किसी का पहला अधिकार है तो वे आदिवासी और गरीब हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें