फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने खोला सत्ताधारी दल की मजबूती का राज

Sat, 06 Jul 2019 10:13 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
जेपी नड्डा, अमित शाह, नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को अपनी पार्टी के दिनोंदिन मजबूत होते जाने का कारण सभी को बताया। उन्होंने कहा, चुनावी हार के बाद बहुत सारे दलों में बंटवारा होता रहा है, क्योंकि वे सभी दल व्यक्तिगत विचारों, परिवारवाद और जातिवाद पर चल रहे थे। लेकिन एक विचारधारा पर चलने के कारण भाजपा हार के बाद भी नहीं बिखरी और साल दर साल मजबूत होती गई।
विज्ञापन


तेलंगाना में पार्टी के सदस्यता अभियान को हरी झंडी दिखाने पहुंचे शाह ने कहा कि देश के चुनावी इतिहास में बहुत सारी पार्टियों को आपने महज एक हार के बाद टूटते और बिखरते देखा होगा। उन्होंने कहा, देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस है। एबीसीडी में ऐसा कोई अक्षर नहीं बचा, जिस पर कांग्रेस नहीं बनी हो... कांग्रेस ‘ओ’, कांग्रेस ‘यू’... पूरी एबीसीडी मौजूद है। 

उन्होंने कहा, एक हार के बाद ही कांग्रेस बिखरती और बंटती दिखाई देती रही है। शाह ने इसके लिए तेलुगू देशम पार्टी का भी उदाहरण देते हुए कहा कि इसमें भी बंटवारा हुआ है। उन्होंने कहा, ऐसे दल हार को बरदाश्त नहीं कर पाते, क्योंकि वे किसी इंसान की व्यक्तिगत विचारधारा या परिवार या जाति पर चल रहे होते हैं। लेकिन भाजपा इनमें से नहीं है, जो एक विचारधारा पर टिकी है और भारत माता को ‘विश्व गुरु’ बनाने के सपने को लेकर आगे बढ़ रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें