फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह का राहुल पर वार, बोले- इटली के चश्मे से नहीं दिखेगा गुजरात में हुआ विकास

Mon, 02 Oct 2017 07:20 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह इन दिनों गुजरात दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य में विकास को लेकर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधाते हुए कहा कि यहां का विकास देखने के लिए गुजराती चश्मा पहना होगा, इटली के चश्मे से कुछ नहीं दिखाई देगा। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाला है। जिसे देखते हुए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने अपनी कमर कस ली है। शाह ने पोरबंदर में एक सभा के दौरान कहा कि अगर राहुल गांधी गुजरात के सपने देख रहे हैं, तो उन्हें इस सपने को हकीकत में बदलने के लिए इटली के बजाय पोरबंदर आना चाहिए।

पढ़ें: अमित शाह की इस ‘पहेली’ में उलझकर रह गई बीजेपी

उन्होंने यह भी बताया कि गुजरात में विधानसभा चुनाव, दिसंबर के पहले हफ्ते में हो सकते हैं। गौरतलब है कि अमित शाह ने रविवार को गुजरात गौरव यात्रा की शुरुआत सरदार वल्लभभाई पटेल के गांव करमसद से शुरू की है। 
विज्ञापन


बीजेपी की गुजरात गौरव यात्रा 15 अक्तूबर तक चलेगी। इस दौरान कुल 138 जन सभाएं की जाएंगी। वहीं अमित शाह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस यात्रा की जानकारी देते हुए बताया था कि गौरव यात्रा के माध्यम से वे भाजपा के द्वारा पिछले दो दशकों में किए गए काम और विकास क्रांति के गौरव को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।  
  Agar Rahul ko Gujarat ke sapne aate hain toh unko pura karne ke liye Italy nahi, Porbandar aana padega: Amit Shah in Porbandar pic.twitter.com/5IY1gKPBGP — ANI (@ANI) October 2, 2017

  Rahul should wear Gujarati spectacles and not the one made in Italy, then he will see the development in Gujarat: BJP President Amit Shah — ANI (@ANI) October 2, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें