फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arnab Goswami: गिरफ़्तारी पर बोले गृह मंत्री शाह, कांग्रेस और इसके सहयोगियों ने फिर किया लोकतंत्र को शर्मसार

Wed, 04 Nov 2020 12:51 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

Arnab Goswami Latest News: बुधवार सुबह मुंबई पुलिस के एक दर्जन से अधिक अधिकारी रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी के आवास पर पहुंचे और अर्नब को गिरफ्तार कर लिया। अर्नब की गिरफ्तारी को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया है। अर्नब की गिरफ्तारी को शाह ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला बताया है। अर्नब गोस्वामी ।

विज्ञापन




गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने एक बार फिर लोकतंत्र को शर्मसार किया। रिपब्लिक टीवी और अर्नब गोस्वामी के खिलाफ राज्य की सत्ता का दुरुपयोग व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला है। यह आपातकाल की याद दिलाता है। स्वतंत्र प्रेस पर इस हमले का विरोध होना चाहिए और इसका विरोध होगा।'
 

बता दें कि, आत्महत्या के एक पुराने मामले में मुंबई पुलिस ने बुधवार सुबह रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक अर्नब गोस्वामी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस गोस्वामी के निवास पर पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया गया। 
विज्ञापन


अर्नब गोस्वामी को महाराष्ट्र सीआईडी ने 2018 में इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक की आत्महत्या की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, गोस्वामी को अलीबाग ले जाया गया है। 

क्या है मामला 
यह मामला साल 2018 का है, जब 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने मई 2018 में अलीबाग में आत्महत्या कर ली थी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें कथित तौर पर कहा गया कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने उन्हें 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया। इस कारण उनकी आर्थिक स्थिति बिगड़ गई और उन्हें यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें