फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर-फूलपुर नतीजों के बाद शाह ने बदला पैंतरा, अब सामाजिक समीकरण साधेंगे ऐसे

Mon, 09 Apr 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी में लोकसभा उपचुनाव में मिले झटके से सतर्क भाजपा अध्यक्ष अमित शाह एक दिनी लखनऊ प्रवास के दौरान संगठन और सरकार के कील कांटे दुरुस्त करने के साथ ही सहयोगी दलों की नाराजगी भी दूर करेंगे। शाह 11 अप्रैल को आ रहे हैं और इससे पहले ही उन्होंने बदलाव का तानाबाना बुनना शुरू कर दिया है। इसमें संघ की पश्चिमी-बृज क्षेत्र की समन्वय बैठक और सभी क्षेत्रों के विस्तारकों की बैठक से आई रिपोर्ट अहम भूमिका निभाएगी। गोरखपुर-फूलपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद ही शाह ने राज्य इकाई से सभी संसदीय क्षेत्रों में बूथ स्तर की स्थिति संबंधी रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन


संघ के फीडबैक के आधार पर भी तय होगा कई का भविष्य

पार्टी सूत्रों ने बताया कि शाह ने अब मंगलवार की जगह बुधवार को लखनऊ जाने की योजना बनाई है। इस दौरान जातिगत समीकरण के हिसाब से योगी मंत्रिमंडल में फेरबदल और विस्तार के साथ इसी आधार पर विधानपरिषद के उम्मीदवारों पर भी मुहर लगेगी। बृज और काशी क्षेत्र के खाली पड़े क्षेत्रीय अध्यक्ष के पद के अलावा महानगर और जिला इकाई के संगठन का भी नया ढांचा तैयार किया जाएगा। चूंकि सपा-बसपा के साथ आने और दलित एक्ट पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा विपक्ष के निशाने पर है। 

बुधवार को लखनऊ में कई एजेंडों को अंजाम देंगे भाजपा अध्यक्ष

मंत्रिमंडल-संगठन विस्तार, विप चुनाव, सहयोगियों की नाराजगी दूर करना अहम एजेंडा


पार्टी में अपनों की ही नाराजगी के सुर बुलंद हो रहे हैं। ऐसे में संगठन, सरकार में बदलाव और फेरबदल में न सिर्फ क्षेत्रीय संतुलन साधा जाएगा, बल्कि सामाजिक समीकरण के तहत दलितों और पिछड़ी जातियों को अहम पद दिए जाएंगे। दरअसल उपचुनाव में हार के बाद जहां संघ ने नए सिरे से विभिन्न बैठकों के जरिए फीड बैक लिया था, वहीं शाह ने भी राज्य इकाई से बूथवार स्थिति की रिपोर्ट मांगी थी। इस क्रम में संघ ने पार्टी को कई अहम सुझाव दिए हैं। जबकि राज्य इकाई की ओर से भी बूथवार स्थिति संबंधी रिपोर्ट भेज दी गई है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

राजभर के विभाग में बदलाव, अपना दल को विप की एक सीट

पार्टी नेतृत्व ने नाराज चल रहे सुहेल देव भारतीय समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर का विभाग बदलने और दूसरे सहयोगी अपना दल को विधान परिषद की एक सीट देने के संकेत दिए हैं। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि राजभर की नाराजगी महत्वपूर्ण विभाग मिलते ही दूर हो जाएगी। 

इस माह कई हस्तियां डालेंगी डेरा

अप्रैल में शाह, राजनाथ सिंह, स्मृति ईरानी समेत विपक्ष के कई दिग्गज भी राज्य में डेरा डालेंगे। राहुल गांधी 16-17 को अमेठी दौरे पर होंगे तो इसी महीने के अंतिम हफ्ते में ममता बनर्जी भी राज्य का दौरा करेंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें