भाजपा की नजर इस समय पूरी तरह बिहार पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हों या गृह मंत्री अमित शाह, बजट के जरिए निर्मला सीतारमण हों, भाजपा के सभी बड़े नेता लगातार बिहार को लेकर अपनी प्राथमिकता जाहिर कर रहे हैं। राजधानी दिल्ली में भी इस बार जिस तरह भव्य तरीके से बिहार दिवस मनाया गया, उससे भी लगा कि भाजपा प्रवासी बिहारी मतदाताओं पर भी पूरा फोकस करके चल रही है। इसका उद्देश्य बिहार में पूर्ण बहुमत के दम पर सरकार बनाना है।
अमित शाह जिस तरह अपने बिहार प्रवास में राज्य के अलग-अलग क्षेत्र के लोगों को साधने का काम कर रहे हैं, इससे भी पार्टी को लाभ मिलने की संभावना है। गोपालगंज में भाजपा की स्थिति बेहतर रही है। इस तरह वे सबसे पहले उन्हीं क्षेत्रों को मजबूत करने की कोशिश करते दिखाई दे रहे हैं जहां पार्टी की स्थिति बेहतर है। लेकिन इसके बाद मुस्लिम बहुल उन क्षेत्रों पर भाजपा फोकस कर सकती है जहां एमवाई समीकरणों के कारण राजद या कांग्रेस मजबूत रही है।
एनडीए को साधते हुए चलेगी पार्टी
पिछले दिनों नीतीश कुमार को लेकर एक बार फिर खबरें तेज हो गई थीं। कभी उनके एक बार फिर राजद की ओर झुकने की बात कही गई तो कभी उनके स्वास्थ्य को लेकर सवाल खड़े किए गए। लेकिन कहा गया कि राजद अपनी ओर से इस तरह की खबरें चलवाकर नीतीश कुमार को अपने पक्ष में मोड़ने की कोशिश कर रही है, हालांकि पार्टी खुले तौर पर इससे इनकार भी करती रही। लेकिन स्वयं नीतीश कुमार ने साफ कर दिया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। वे एनडीए खेमे में हैं और आगे भी बने रहेंगे।
'हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे' : बिलासपुर में पीएम बोले- कांग्रेस ने आदिवासियों तक नहीं पहुंचने दिया विकास
आज अमित शाह ने भी पटना में एनडीए के सभी दलों के साथ बैठक किया। इस बैठक में एनडीए खेमे के बिहार के सभी बड़े नेता मौजूद थे। इसमें अमित शाह, सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, जेडीयू के ललन सिंह, हम के संतोष सुमन और लोजपा के चिराग पासवान भी उपस्थित थे। इस अवसर पर इन नेताओं ने साथ में एक फोटो खिंचावकर भी पिछले दिनों उठी चर्चाओं को खारिज करने की कोशिश की। इस बैठक में भाजपा के साथ-साथ जेडीयू, हम और लोजपा (चिराग पासवान) के शीर्ष नेताओं के उपस्थित रहने से सभी अटकलों को विराम लग गया है। यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी के गठजोड़ को मजबूत रूप देने की कोशिश बताया जा रहा है।
सबको साथ लेकर चलेगा बिहार- भाजपा
भाजपा नेता जयराम विप्लव ने अमर उजाला से कहा कि गृह मंत्री अपनी रैली के माध्यम से जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने वाला संदेश देना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा अपने सभी सहयोगी दलों को साथ लेकर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। राजद या कांग्रेस को इस चुनाव में कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। आज की सभी दलों के साथ होने वाली बैठक भी इस बात का प्रमाण है कि एडीए के सभी सहयोगी दल मिलकर चुनाव जीतने की तैयारी कर रहे हैं और उन सबमें पूरी तरह एकजुटता बरकरार है।
Bihar: अमित शाह के बयान पर तेजस्वी यादव ने उठाये सवाल, कहा-चुनावी मौसम में बड़ी-बड़ी घोषणाएं, फिर बन जाता जुमला