भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को ओडिशा में राज्य भाजपा के उच्च पदाधिकारियों के साथ बैठक की। राजधानी भुवनेश्वर में राज्य की सभी लोकसभा एवं विधानसभा सीट के प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्होंने पार्टी का जनाधार बढ़ाने पर गहन विचार विमर्श किया। वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की।
इससे पहले 11:00 बजे भुवनेश्वर पहुंचने पर उनका पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। अपराह्न तीन बजे एग्जीबिशन ग्राउंड, यूनिट 3, भुवनेश्वर में शक्ति केंद्र प्रमुखों एवं सह-प्रमुखों के सम्मेलन को संबोधित किया।
सायं 05:30 बजे वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोशल मीडिया वर्कशॉप में भाग लिया एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। शाम को वे प्रदेश भाजपा कार्यालय में ही ओडिशा भारतीय जनता पार्टी की लोक सभा टोली के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा की।