फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने की माधुरी दीक्षित से मुलाकात, मोहिनी मंत्र से वोटरों को साधने की कोशिश

Wed, 06 Jun 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन

संपर्क फॉर समर्थन अभियान के तहत भाजपा अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित और उनके डॉक्टर पति श्रीराम माधव नेने से मुलाकात की। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अमित शाह एक के बाद एक जानीमानी हस्तियों से मिल रहे हैं।

विज्ञापन


आज शाम वह अपनी सहयोगी पार्टी शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भी मुलाकात करेंगे। इसी अभियान के तहत आज शाह मुंबई में हैं। अमित शाह आज मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ धक -धक गर्ल माधुरी से मिलने भी पहुंचे। 


राजनीति के जानकार अमित शाह की माधुरी से हुई इस मुलाकात को पार्टी से जोड़ने की कवायद मान रहे हैं। बता दें कि माधुरी से पहले अमित शाह  सेना के पूर्व अध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग, क्रिकेट के महारथी कपिल देव और उनकी पत्नी रोमी,  भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश आरसी लोहाटी सहित योगगुरू रामदेव से भी मिल चुके हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, बीजेपी पिछले 10 दिनों से संपर्क फॉर समर्थन अभियान चला रही है। इसके तहत पार्टी के बड़े नेता मोदी सरकार के चार साल के कामकाज की बातें देश के जानी-मानी हस्तियों से मिलकर उनसे साझा कर रहे हैं। इसी कड़ी में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को मुंबई में माधुरी दीक्षित से मुलाकात की। और वह इसी कड़ी में आज सुर साम्रज्ञी लता मंगेशकर और टाटा समूह के संरक्षक रतन टाटा से भी मुलाकात करेंगे।  इस मुलाकात के दौरान शाह इन हस्तियों से मोदी सरकार की 4 साल की उपलब्धियां बता रहे हैं और उन्हें बीजेपी की बुकलेट भी दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें