फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal Rally Live Updates: ममता बोलीं- भाजपा पहले अभिषेक से लड़कर दिखाए, फिर मुझसे भिड़े

Thu, 18 Feb 2021 07:10 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

खास बातें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने में ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) जहां अपने गढ़ को बचाने की जद्दोजहद कर रही है। वहीं भाजपा यहां 'कमल' खिलाने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इसी कड़ी में गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत सेवाश्रम आश्रम और कपिल मुनि के मंदिर में पूजा-अर्चना की। दक्षिण 24 परगना के इंदिरा मैदान से पांचवी परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई सोनार बांग्ला बनाने की है। टीएमसी पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि पार्टी के गुंडों ने भाजपा के 130 कार्यकर्ताओं की हत्या की है। सरकार बनने पर उन्हें पाताल से ढूंढकर लाएंगे और जेल में डालेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि टीएमसी का एक ही नारा है, भतीजा बढ़ावा। वहीं नरेंद्र मोदी जी का नारा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास। यहां पढ़ें शाह के भाषण की मुख्य बातें-
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:52 PM, 18-Feb-2021

अमित शाह का रोड शो शुरू

पश्चिम बंगाल के नमखाना में गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो शुरू हो गया है। शाह जनता का अभिवादन कर रहे हैं। वहीं इससे पहले उन्होंने शरणार्थियों के घर खाना भी खाया।

 

04:25 PM, 18-Feb-2021

पहले मेरे भतीजे अभिषेक से लड़ के दिखाएं अमित शाह फिर मुझसे लड़ें

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह पहले मेरे भतीजे अभिषेक से लड़ के दिखाए फिर मुझसे लड़ने की सोचे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोगों के लिए क्या किया? एलपीजी गैस की कीमतें बढ़ रही हैं और वे हर वक्त दीदी-भतीजा रटे हुए हैं। 

04:23 PM, 18-Feb-2021

सरस्वती मंत्र का जाप करके दिखाएं अमित शाहः ममता

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि अमित शाह पहले सरस्वती मंत्र का जाप करके दिखाएं फिर मेरे धार्मिक भावना पर सवाल उठाएं। बंगाल में प्राचीन काल से सरस्वती उत्सव मनाया जाता रहा है।

विज्ञापन
04:17 PM, 18-Feb-2021

बंगाल में सीएए और एनआरसी लागू करने नहीं देंगे

बंगाल में गृहमंत्री अमित शाह के रैली के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी एक रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में किसी भी हालत में सीएए और एनआरसी लागू होने नहीं देंगे।

03:45 PM, 18-Feb-2021

अमित शाह ने शरणार्थी परिवारों के साथ खाना खाया

पश्चिम बंगाल के नारायणपुर गांव में गृह मंत्री अमित शाह ने शरणार्थी परिवारों के साथ खाना खाया।

विज्ञापन
02:26 PM, 18-Feb-2021

मछुआरों को हर साल दिए जाएंगे 6000 रुपये

  • भाजपा की सरकार बनने पर मछुआरों को हर साल 6000 रुपये दिए जाएंगे जैसे कि किसानों को सम्मान निधि मिलती है।
  • हम बंगाल में तुष्टिकरण खत्म करेंगे ताकि लोग सरस्वती पूजा-रामनवमी को मना पाएं।  बंगाल की हालत बदतर कर दी गई है।
  • जय श्री राम का नारा लगता है, तो दीदी बोलती हैं कि उनका अपमान करते हैं। ये नारा हमारी यात्रा का प्रतीक है।
  • अम्फान तूफान के बाद केंद्र सरकार ने जो पैसा भेजा, उसे टीएमसी के गुंडे खा गए। हमारी सरकार बनेगी तो हम इसकी जांच करेंगे।

02:22 PM, 18-Feb-2021

घुसपैठियों को निकालेंगे बाहर

  • टीएमसी सरकार ने बंगाल में घुसपैठियों को जगह दी, हमारी सरकार एक-एक घुसपैठिये को बाहर निकाल देगी। बंगाल में दुर्गा पूजा करने के लिए आज अदालत से इजाजत लेनी पड़ती है।
  • बंगाल के विकास के लिए मोदी जी ने ढेर सारे पैसे भेजे। मगर ये पैसे दीदी के सिंडिकेट की भेंट चढ़ गए।
  • जो गुंडे ममता दीदी की शह पर आज छिपकर बैठे हैं, उनको मैं कहना चाहता हूं कि जहां छिपना है छिप जाओ। भाजपा की सरकार बनने के बाद पाताल में से भी ढूंढकर आपको जेल में डालेंगे।

02:18 PM, 18-Feb-2021

टीएमसी का एक ही नारा है, भतीजा बढ़ावा

  • मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ममता दीदी तृणमूल के गुंडो ने हमारे 130 कार्यकर्ताओं को मारा है, उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। बंगाल की धरती पर ताकत के साथ कमल खिलने वाला है।
  • बंगाल में जो राजनीतिक हिंसा होती है, उसमें 130 भाजपा कार्यकर्ता मारे गए। ममता दीदी सोचती हैं कि किसी को मार देने से भाजपा रुक जाएगी।
  • टीएमसी का एक ही नारा है, भतीजा बढ़ावा। भतीजे के कल्याण के अलावा टीएमसी के मन में कोई अभिलाषा नहीं है। नरेंद्र मोदी जी का नारा है, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास।

02:16 PM, 18-Feb-2021

बेकार नहीं जाएगी 130 कार्यकर्ताओं की शहादत

  • 130 कार्यकर्ताओं की शहादत बेकार नहीं जाएगी, टीएमसी के गुंडों को पाताल से ढूंढेंगे।
  • गंगासागर को हम अंतरराष्ट्रीय पर्यटन सांस्कृतिक क्षेत्र के रूप में विकसित करने जा रहे हैं। गंगासागर को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना के तहत भी लाएंगे। उत्तरायण के दिन यहां जो मेला लगता है, उसे हम अंतरराष्ट्रीय स्तर के मेले का दर्जा देंगे।
  • आप एक बार बंगाल में भाजपा की सरकार बना दीजिए, बंगाल के सभी सरकारी कर्मचारियों को सातवें वेतनमान का लाभ दिया जाएगा। शिक्षक भाइयों को उचित मानदंड मिले, इसके लिए एक कमेटी का गठन भाजपा सरकार करेगी।

02:10 PM, 18-Feb-2021

किसानों को फसल का सही दाम मिले इसे परिवर्तन कहते हैं

  • प्राकृतिक आपदा के समय आपका अधिकार कोई और न ले जाए, इसे परिवर्तन कहते हैं। किसानों की फसल का सही दाम किसानों को मिले, बिचौलियों को न मिले, इसे परिवर्तन कहते हैं।
  • मछुआरे भाइयों को नाव चलाने के लिए किसी को रिश्वत न देनी पड़े, ये परिवर्तन है। आदिवासियों को रहने के लिए कट मनी न देनी पड़े, इसे परिवर्तन कहते हैं।
  • 294 विधानसभा क्षेत्रों से ये परिवर्तन रथ गुजरने वाला है। ये परिवर्तन यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का संदेश लेकर आ रही है।
  • आज परिवर्तन यात्रा का पांचवा चरण शुरू हो रहा है। ये यात्रा बंगाल के हर विधानसभा क्षेत्र से गुजरने वाली हैं।

02:08 PM, 18-Feb-2021

ये भाजपा कार्यकर्ता और टीएमसी के बीच की लड़ाई है

  • ये भाजपा कार्यकर्ता और टीएमसी के सिंडिकेट के बीच की लड़ाई है
  • केंद्र सरकार जो भी मदद भेजती है, उसे यहां की सरकार आम लोगों को नहीं देती है।
  • आज रामकृष्ण परमहंस जी और चैतन्य महाप्रभु की जयंती है। बंगाल के ही इन दो महापुरुषों ने आध्यात्मिक क्षेत्र में और भक्ति मार्ग के क्षेत्र में देश का नाम ऊंचा किया था।

02:02 PM, 18-Feb-2021

ये यात्रा टीएमसी को उखाड़ फेंकने के लिए है

गृह मंत्री शाह ने पांचवीं परिवर्तन यात्रा की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि मुझे गंगासागर के दर्शन का सौभाग्य मिला। ये परिवर्तन यात्रा पीएम मोदी का संदेश लेकर आ रही है। ये यात्रा टीएमसी को उखाड़ फेंकने के लिए है। हमारी लड़ाई सोनार बांग्ला की है। ये लड़ाई सिंडिकेट के बीच की लड़ाई है। आप सिंडिकेट वालों को बदलने का काम करोगे या नहीं करोगे। 

01:23 PM, 18-Feb-2021

गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा के शुद्धिकरण का कार्यक्रम चल रहा है

कपिल मुनि आश्रम में पूजा के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में गंगोत्री से गंगासागर तक गंगा के शुद्धिकरण का नमामि गंगे कार्यक्रम चला है, मगर वो बंगाल आकर रूक जाता है। मुझे पूरा भरोसा है कि यहां भाजपा की सरकार बनेगी तब बंगाल से गंगासागर तक भी नमामि गंगे पूरा होगा। हमारी सरकार बनने के बाद हम ये सुनिश्चित करेंगे कि यहां केंद्र सरकार की पर्यटन की जितनी भी योजनाएं हैं उनको लागू करें और यहां उत्तरायण का जो मेला लगता है उसे बहुत बड़ा टूरिस्ट स्पॉट बनाएं।'
 
 

01:13 PM, 18-Feb-2021

शाह ने कपिल मुनि के आश्रम में की पूजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गंगासागर में स्थित कपिल मुनि आश्रम में पूजा-अर्चना की।
 
 

01:07 PM, 18-Feb-2021

इंदिरा मैदान से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दक्षिण 24 परगना के गंगासागर में पहुंच गए हैं। वे जिले के इंदिरा मैदान से परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ करेंगे।
 
 

11:38 AM, 18-Feb-2021

अब कपिल मुनि आश्रम का दौरा करेंगे शाह

भारत सेवाश्रम संघ में पूजा के बाद अमित शाह गंगासागर के कपिल मुनि आश्रम का दौरा करेंगे। यहां वे नारायणपुर गांव में गरीब शरणार्थी परिवार के बीच भोजन करेंगे। इसके बाद वे काकद्वीप में भाजपा की पांचवीं परिवर्तन रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।


 

11:36 AM, 18-Feb-2021

मंत्री से मिलने अस्पताल पहुंचीं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी गुरुवार को कोलकाता के अस्पताल में राज्य मंत्री जाकिर हुसैन से मिलने के लिए पहुंचीं। मंत्री पर बुधवार रात को अज्ञात लोगों ने मुर्शिदाबाद में बम फेंक दिया था जिसमें वे घायल हो गए हैं और उनका इलाज चल रहा है।
 
 

11:24 AM, 18-Feb-2021

देश की सेवा कदम-कदम पर करने की जरूरत

भारत सेवाश्रम में आरती के बाद गृह मंत्री शाह ने कहा कि देश की सेवा कदम-कदम पर करने की जरूरत है। जब देश को सबसे अधिक जरूरत थी, तब इसकी स्थापना की गई थी। मैं बचपन से ही भारत सेवाश्रम संघ से जुड़े हुआ हूं। आश्रम की ओर से लोगों में सेवा के प्रति जागरुकता बढ़ाई गई है। आश्रम की प्रेरणा से श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने बंगाल का मुद्दा उठाया था, वरना आज बंगाल भी बांग्लादेश में होता।

11:06 AM, 18-Feb-2021

ममता बोलीं- भाजपा पहले अभिषेक से लड़कर दिखाए, फिर मुझसे भिड़े

शाह ने रास बिहारी एवेन्यू में की प्रार्थना
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रास बिहारी एवेन्यू में भारत सेवाश्रम संघ में प्रार्थना की।
 


 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें