फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरलः शाह ने CM को बताया संघ-भाजपा के 120 कार्यकर्ताओं की मौत का जिम्मेदार

Tue, 03 Oct 2017 02:11 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
अमित शाह
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह केरल पहुंच चुके हैं। उन्होंने एक रैली को संबोधित करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर निशाना साधा। शाह ने कहा केरल में अबतक भाजपा और आरएसएस के 120 से ज्यादा कार्यकर्ता मारे जा चुके हैं जिसके लिए सीधे तौर पर सीएम विजयन जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन


इससे पहले शाह ने कहा कि लेफ्ट पार्टियों ने पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में काफी वक्त तक शासन किया और अब वहां के हालात देखे जा सकते हैं। शाह ने कहा कि अब शांतिप्रिय केरल भी हिंसक हो गया है।

पढ़ें: केरल: वामपंथियों की बढ़ती हिंसा के खिलाफ जन रक्षा यात्रा निकालेंगे अमित शाह

शाह की यात्रा के बीच खबर आई कि बीजेपी के तीन कार्यकर्ता पर हमला हुआ जिसमें वे लोग जख्मी हो गए हैं। उनपर कथित तौर पर सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। यह घटना कसारगोड जिले की है और पुलिस ने केस रजिस्टर कर लिया है।
विज्ञापन


शाह इस वक्त जन रक्षा यात्रा के लिए केरल में हैं। यह यात्रा वामपंथियों की बढ़ती हिंसा के खिलाफ है। शाह ने केरल पहुंचकर सबसे पहले कन्नूर स्थित शिव मंदिर और राजा राजेश्वर मंदिर के दर्शन किए थे। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी जनरक्षा यात्रा में हिस्सा लेंगे। योगी बुधवार को कन्नूर पहुंचेंगे।
  UP CM Yogi Adityanath to take part in BJP's Jan Raksha Yatra in Kannur tomorrow #Kerala (file pic) pic.twitter.com/PoN1zrApnU — ANI (@ANI) October 3, 2017

  Kerala: 3 BJP workers injured after being attacked by alleged CPI (M) workers in Kasargod district, case registered — ANI (@ANI) October 3, 2017

  More than 120 BJP and RSS workers have been murdered in Kerala so far. CM Vijayan is directly responsible for it: Amit Shah in Kannur pic.twitter.com/8Qi4NoeJ9Q — ANI (@ANI) October 3, 2017

  Look at WB's&Tripura's situation. Communists ruled here long.Peaceful Kerala is turning violent,communist ideology spreading here: Amit Shah pic.twitter.com/1fl0uLa66s — ANI (@ANI) October 3, 2017
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें