फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह बनेंगे मोदी कैबिनेट का हिस्सा, गुजरात भाजपा अध्यक्ष वघानी के ट्वीट ने लगाई मुहर

Thu, 30 May 2019 05:35 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम आज है। इस कार्यक्रम की भव्यता की चर्चाएं तो हर ओर हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में जो सवाल है वह यह है कि अमित शाह केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होंगे या नहीं। इस सवाल का जवाब गुजरात के भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी ने दे दिया है। वघानी ने अमित शाह से मुलाकात से संबंधित एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में लिखा है, 'अमित शाह से मिला और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में शामिल होने के लिए उन्हें बधाई दी।'

विज्ञापन



विज्ञापन


वघानी के इस ट्वीट ने उन सब अटकलों पर विराम लगा दिया है, जो अब तक सत्ता के गलियारों में उठ रही थीं। चर्चा है कि अमित शाह को वित्त मंत्रालय दिया जा सकता है। शाह के सीसीएस (सुरक्षा मामलों की कैबिनेट कमेटी) का हिस्सा बनने की भी चर्चा है। अरुण जेटली के अस्वस्थ होने के कारण यह मंत्रालय खाली है। वहीं, शाह के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद माना जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद जेपी नड्डा को दिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें