फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौगात : गुजरात में अमित शाह ने तीन पुलों और एपीएमसी कार्यालय भवन का किया उद्घाटन

Mon, 21 Jun 2021 04:02 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, अहमदाबाद

सार

केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद में वैष्णो देवी फ्लाईओवर, खोडियार कंटेनर डिपो फ्लाईओवर और नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि वैष्णो देवी, खोडियार कंटेनर डिपो फ्लाईओवर और पांसेर रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जिससे यात्रा आसान होगी और लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
अमित शाह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को अहमदाबाद शहर में तीन पुलों और गांधीनगर जिले के कलोल में कृषि उत्पाद विपणन समिति (एपीएमसी) के नवनिर्मित कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। शाह ने कलोल में कोविड-19 महामारी की वजह से एक जनसभा को रद्द कर दिया। वह लोगों से मिले और औपचारिक उद्घाटन के बाद संबोधन के बिना वहां से चले गए।

विज्ञापन


केंद्रीय गृह मंत्री ने अहमदाबाद में वैष्णो देवी फ्लाईओवर, खोडियार कंटेनर डिपो फ्लाईओवर और नवनिर्मित रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। उन्होंने ट्वीट में कहा कि वैष्णो देवी, खोडियार कंटेनर डिपो फ्लाईओवर और पांसेर रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया जिससे यात्रा आसान होगी और लोगों को लाभ मिलेगा। मैं गुजरात सरकार के कार्य की सराहना करता हूं जिसने मोदी जी (प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) के नेतृत्व में कोरोना वायरस महामारी के इस समय में इन विकास कार्यों को समय पर पूरा किया है। 

बाद में, शाह कलोल स्थित एपीएमसी कार्यालय भवन का उद्घाटन करने के लिए रवाना हो गए। कलोल उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र गांधीनगर का हिस्सा है। कार्यक्रम में कुछ लोगों को एपीएमसी आमंत्रित किया गया था। हालांकि, शाह ने जनसभा को रद्द कर दिया और केवल कार्यालय भवन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शाह के साथ मौजूद रहे गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने इस कार्यक्रम को रद्द कर दिया क्योंकि कोरोना वायरस महामारी के समय जनसभा करना उचित नहीं है। उद्घाटन के बाद, शाह ने कार्यक्रम में आमंत्रित लोगों से मुलाकात की और फिर अन्य नेताओं के साथ वहां से रवाना हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें