फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह ने बताई कसाब की फुलफॉर्म, क से कांग्रेस, सा से सपा और ब से बसपा

Wed, 22 Feb 2017 06:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह
विज्ञापन

विज्ञापन
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह बुधवार को चौरी-चौरा में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को 'कसाब' से बचाना है। 'कसाब' का फुल फॉर्म उन्होंने बताया, ' क से कांग्रेस, सा से सपा और ब से बसपा है।

शाह ने कहा कि यूपी का विकास इसी 'कसाब' की वजह से रुका हुआ है। इसे प्रदेश से निकालिए। बताते चलें कि कसाब पाकिस्तान का रहने वाल था। मुंबई में हुए 26/11 के हमले में वह दोषी सिद्ध हुआ और उसे फांसी दी गई थी।
विज्ञापन
#WATCH: BJP President Amit Shah in Chauri Chaura asks people of Uttar Pradesh to get rid of 'KASAB' and what he means by it. pic.twitter.com/BZz3tYFGp5 — ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2017

अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा, ' वह पहले आपकी जाति और धर्म जानते हैं। यदि यह उनके पक्ष में जाता है तो इसके बाद ही वह लैपटॉप का वितरण करते हैं।

  They will ask your religion & caste first, if that doesn't seem favourable to them, they won't give you laptop: Amit Shah in Chauri Chaura pic.twitter.com/zSOVBahTNV — ANI UP (@ANINewsUP) February 22, 2017
  उन्होंने सपा सरकार पर आरोप लगाया कि उनके नेताओं ने पांच साल में मोटी कमाई की है। वहीं, गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि यह दो पार्टियों का नहीं, बल्कि दो भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है। अखिलेश को मालूम था कि वह चुनाव हारने वाले हैं, इसलिए उन्होंने गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि यूपी का विकास सिर्फ बीजेपी और मोदी ही कर सकते हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता और माावती ने दिया बयान

अभिषेक मनु सिंघवी
अमित शाह के 'कसाब' बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंधवी ने कहा कि इस तरह के बयान बंद होने चाहिए। यह बीजेपी की घृणास्पद सोच को दर्शाता है। बेजेपी की सांप्रदायिक सोच इससे जाहिर होती है।

वहीं, मायावती ने कहा कि बीजेपी को यूपी में सत्ता मिली तो रोहित वेमुला और ऊना कांड जैसे मामले होंगे। यूपी को इन लोगों से बचाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें