फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली को याद कर भावुक हुए अमित शाह, कहा- मुश्किल वक्त में हमेशा मेरा साथ दिया

Sat, 24 Aug 2019 09:41 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अमित शाह मीडिया को संबोधित करते हुए - फोटो : Twitter
विज्ञापन

अरूण जेटली को श्रद्धांजलि देते समय गृह मंत्री अमित शाह भावुक हो गए। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद कहा कि देश ने एक कुशल नेता और मुखर वक्ता को खो दिया है। उनसे अपने व्यक्तिगत संबंधों को याद करते हुए अमित शाह काफी भावुक हो गए। शाह ने जेटली को मुश्किल समय का साथी बताते हुए कहा कि वे कठिन समय में हमेशा मेरा हौसला बढ़ाते थे।

 
विज्ञापन

 

शाह ने कहा, अरुण जेटली जी का निधन भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए असहनीय नुकसान है। छात्र नेता के तौर पर वह इमरजेंसी के दौरान 19 महीने जेल में रहे थे। सांसद के तौर पर उन्होंने संसद में आमजन की आवाज उठाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ क्रूसेडर बनकर उभरे।  आज वह हमारे साथ नहीं हैं। मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनकी आत्मा को शांति मिले और उनके परिवार व कार्यकर्ताओं को ये दुख सहने की शक्ति दे। 

विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें