भाजपा अध्यक्ष अमित शाह
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य के दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने भगोड़े और पंजाब नेशनल बैंक के आरोपी
नीरव मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने नीरव मोदी की पीएम मोदी के साथ दावोस वाली फोटो पर कहा कि तस्वीरों से कुछ साबित नहीं होता है।
शाह ने कहा कि आप लोग भी मेरे साथ बैठे हैं अगर आप में से कोई अपराध करता है तो क्या इसके लिए आप मुझे भी जिम्मेदार ठहराएंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक नीरव मोदी केस की बात है तो इसको केंद्र ने गंभीरता से लिया है और पहले ही 5 हजार करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां जब्त कर ली हैं।
वहीं इससे पहले सुललिया में आयोजित एक चुनावी रैली में उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्य करने का तरीका अलग है। अन्य पार्टियां मंत्रियों और उनके काम के आधार पर प्रत्याशी चुनती हैं जबकि भाजपा लोकप्रियता के आधार पर नहीं, बल्कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैले 11 करोड़ सदस्यों के आधार पर चुनाव करती है।