फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असम का सियासी रण: अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- घुसपैठियों के हवाले कर दिया था काजीरंगा

Thu, 02 Apr 2026 04:48 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अपने शासन में असम का कोई विकास नहीं किया और काजीरंगा नेशनल पार्क को घुसपैठियों के हवाले कर दिया था। शाह ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने इन घुसपैठियों को यहां से खदेड़ा।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम में चुनावी बिगुल बज चुका है और इसके साथ ही सियासी वार-पलटवार का दौर भी तेज हो गया है। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कलियाबोर में जनसभा को संबोधित किया। अपने भाषण के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। 
विज्ञापन


आज काजीरंगा पूरी तरह से सुरक्षित है- शाह
भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के समय राज्य को सिर्फ उपेक्षा और पिछड़ेपन के अलावा कुछ नहीं मिला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने शासन के दौरान विश्व प्रसिद्ध काजीरंगा को घुसपैठियों के हवाले कर दिया था। वहां अवैध कब्जों को बढ़ावा दिया गया जिससे हमारे वन्यजीवों और पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचा। भाजपा सरकार ने उसे फिर से दुनिया के नक्शे पर चमकाया। 

अमित शाह ने आगे कहा कि आज काजीरंगा पूरी तरह से सुरक्षित है। सरकार ने न सिर्फ जंगलों को अतिक्रमण मुक्त कराया, बल्कि काजीरंगा को दुनिया के पर्यटन मानचित्र पर एक मजबूत पहचान दिलाई है। आज देश-विदेश से लाखों पर्यटक बिना किसी डर के यहां आ रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिल रहा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Assam Congress Manifesto: राहुल गांधी ने असम के लिए जारी किया कांग्रेस का घोषणापत्र, 11 क्षेत्रों पर फोकस

'राहुल बाबा 15 साल सरकार रही, क्या किया?'
अमित शाह ने कहा कि ये कांग्रेस वालों ने कभी असम के विकास के लिए कुछ नहीं किया। राहुल बाबा आज यहां आए थे बड़े गरज-गरजकर बोल रहे थे ये हो गया वो हो गया। अरे राहुल बाबा 15 वर्ष तक आपकी सरकार रही, लेकिन असम के लिए आपने क्या किया? 2004-2014 तक असम में कांग्रेस की सरकार थी। ऊपर भी मनमोहन की सरकार रही, नीचे भी कांग्रेस की सरकार थी। लेकिन आपने असम के विकास के लिए क्या दिया? आपने सिर्फ 1,28,000 करोड़ रुपए दिए। हमारे नेता नरेंद्र मोदी ने सिर्फ दश वर्ष में 978000 करोड़ रुपए देने का काम किया है।
विज्ञापन


असम में जनसभा को संबोधित करने से पहले गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए। सुवेंदु भवानीपुर और नंदीग्राम विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें