फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यसभा में अमित शाह को मोदी के बगल में मिली सीट, सांसदों ने बजाई तालियां

Fri, 15 Dec 2017 07:12 PM IST
एजेंसी/ नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के तौर पर अपनी संसदीय पारी शुरू की। उन्हें प्रधानमंत्री मोदी, वित्त मंत्री अरुण जेटली के साथ पहली पंक्ति में सीट मिली है। 53 वर्षीय शाह अगस्त में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उनके सदन में पहुंचने पर मंत्रियों और सांसदों ने खड़े होकर और ताली बजाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


अमित शाह राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होने से कुछ मिनट पहले ही सदन में पहुंच गए थे। उन्होंने हाथ जोड़कर सदस्यों का अभिवादन स्वीकार किया। उसके बाद वह सीधे अपने लिए निर्धारित पहली पंक्ति की सीट पर जाकर बैठ गए। राज्यसभा अर्ध गोलाकार है, जिसमें सदस्य सभापति की ओर मुंह करके बैठते हैं। सदन में सदस्यों के बैठने के लिए छह ब्लॉक बने हुए हैं। 

सदन में सत्ताधारी पक्ष सभापति के दाहिनी ओर बैठते हैं और बाईं ओर विपक्षी सदस्य बैठते हैं। दाईं ओर के पहले ब्लॉक की पहली पंक्ति में प्रधानमंत्री और सदन के नेता व वित्त मंत्री अरुण जेटली के बैठने की जगह है।
विज्ञापन


दूसरे ब्लॉक की पहली पंक्ति में भाजपा अध्यक्ष को वही सीट मिली है, जिस पर पहले वेंकैया नायडू बैठा करते थे। शाह के स्थान ग्रहण करने के बाद कुछ सदस्यों ने उनके पास पहुंचकर उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें