Amit Mishra: बिहार के दरभंगा के अमित कुमार मिश्रा को जॉर्जिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह 2004 बैच के वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी हैं और उनके अनुभव से भारत-जॉर्जिया संबंधों को मजबूत करने की उम्मीद है। उनके बारे में जानिए-
बिहार के दरभंगा जिले से आने वाले अमित कुमार मिश्रा को जॉर्जिया में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है। वह वर्तमान में विदेश मंत्रालय (एमईए) के मुख्यालय में कार्यरत है और शीघ्र ही अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
अमित कुमार मिश्रा भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के 2004 बैच के वरिष्ठ राजनयिक हैं।
उनके पास भारतीय कूटनीति में दो दशकों से अधिक का अनुभव है।
उन्होंने देश और विदेश में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, कांसुलर मामलों व नीति प्रबंधन में व्यापक अनुभव प्राप्त किया है।
उनके नेतृत्व में भारत-जॉर्जिया संबंधों को मजबूत करने, व्यापार, रणनीतिक सहयोग और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की उम्मीद है।