फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोगी फिर से बन सकते हैं रमन के मुस्कुराने की वजह, भाजपा को लगातार चौथी बार सत्ता की उम्मीद  

Sat, 16 Jun 2018 01:45 AM IST
हिमांशु मिश्र, नई दिल्ली
विज्ञापन
रमन सिंह
विज्ञापन
कांग्रेस छोड़ कर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस बनाने वाले पूर्व सीएम अजीत जोगी छत्तीसगढ़ में चौथी बार कमल खिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। भाजपा को उम्मीद है कि जोगी की पार्टी का चुनाव में बेहतर प्रदर्शन उसके लिए लगतार चौथा चुनाव जीतने की पटकथा तैयार करेगा। गौरतलब है कि बीते तीन चुनावों में इस सूबे में भाजपा और कांग्रेस के कुल मतों का अंतर एक फीसदी से भी कम रहा है। सूबे में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।
विज्ञापन

 
जहां तक चुनावी तैयारियों की बात है तो भाजपा, कांग्रेस और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस अभी से मैदान में है। सीएम रमन सिंह की राज्य की पद यात्रा बृहस्पतिवार को खत्म हुई है तो बीते दो महीने में पीएम मोदी दो बार सूबे की यात्रा कर चुके हैं। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इसी महीने प्रदेश में प्रवास कर चुके हैं तो अस्वस्थ जोगी के विधायक अमित जोगी लगातार जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इस महीने के पहले हफ्ते राहुल गांधी और अमित जोगी ने सरगुजा में समानांतर जनसभाओं को संबोधित किया था। 

भाजपा की मुख्य चिंता लगातार करीब 15 साल की सत्ता के कारण स्वाभाविक सत्ता विरोधी रुझान से निपटना है। इसके अलावा पार्टी विरोधी मतोंन में विभाजन की भी रणनीति बना रही है। पार्टी के लिए राहत की बात यह है कि मुख्य विपक्षी कांग्रेस के पास सूबे में कोई सर्वस्वीकार्य चेहरा नहीं है। दूसरी ओर पूर्व सीएम जोगी की पार्टी कांग्रेस के लिए अलग से समस्या खड़ी कर रही है। 
विज्ञापन


जोगी की पूरी कोशिश त्रिशंकु नतीजे की स्थिति पैदा करने की है। उनके समर्थकों का मानना है कि ऐसा होने पर कांग्रेस कर्नाटक की तर्ज पर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस को सत्ता की चाबी सौंपने पर मजबूर हो जाएगी। जबकि भाजपा का मानना है कि जोगी की पार्टी भाजपा का कम कांग्रेस के वोट बैंक में ज्यादा सेंध लगाएगी। सत्ता विरोधी रुझान को थामने के लिए भाजपा ने वहां युद्ध स्तर पर आयुष्मान भारत योजना को जमीन पर उतारने की कोशिशों में जुटी है। इसके अलावा उज्जवला जैसी मुफ्त गैस कनेक्शन योजना को जोरशोर से लागू कर रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें