फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के डर के बीच दुनियाभर में कैसे हौसला बढ़ा रहे हैं लोग

Fri, 20 Mar 2020 11:17 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इस्रायल में घर की बालकनी से बाहर आकर तालियां बजाते लोग - फोटो : social media
विज्ञापन

कोरोना ने लगभग पूरी दुनिया में तेजी से अपने पैर पसारे हैं। अब तक विश्व में 2,45,670 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं और 10,000 से ज्यादा लोगों की इस वायरस की वजह से मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 200 के पार चली गई है।

विज्ञापन


इसी बीच कुछ देशों से संक्रमित लोगों का मनोबल बढ़ाने की खबरें भी आ रही हैं। कई ऐसे देश हैं जो कोरोना से संक्रमित हैं और आइसोलेशन तथा लॉकडाउन की स्थिति में हैं। उन लोगों की सराहना करने के लिए तरह तरह के कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

वहीं हमारे देश में भी कोरोना से लड़ने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों से जनता कर्फ्यू में सहयोग देने की अपील की है। प्रधानमंत्री ने जनता से अपील की है कि केवल जरूरी काम के लिए ही घरों से बाहर निकलें। पीएम मोदी ने ये भी कहा कि रविवार शाम पांच बजे पांच मिनट के लिए घरों की बालकनी या छत पर जाकर उन लोगों के लिए ताली बजाएं जो किसी कारणवश घरों से काम नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


इसी तरह दुनिया के कई हिस्सों से हौसला बढ़ाने की जानकारी आ रही है। स्पेन में रात 10 बजे सभी नागरिक अपने घरों की खिड़कियों से बाहर निकलकर कोरोना से लड़ रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों और संक्रमित लोगों के लिए तालियां बजा रहे हैं।

कोरोना से स्पेन में अब तक 831 लोगों की मौत हो चुकी है। स्पेन अकेला ऐसा देश नहीं है जो लोगों का मनोबल बढ़ाने में जुटा है। इसी तरह इटली के लोग भी दिन में घरों की बालकनी से बाहर निकलकर अपने स्वास्थ्य कर्मचारियों का हौसला बढ़ा रहे हैं।

इटली में कोरोना वायरस से अब तक 3,405 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि चीन में अब तक 3,248 मौतें हो चुकी हैं।

इसी के साथ इस्रायल में भी लोगों ने अपने घरों की बालकनी से बाहर निकलकर तालियां बजाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया। इस्रायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें