पुरी के जिलाधिकारी समर्थ वर्मा ने बताया कि यह शर्त पांच राज्यों (महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब और केरल) से आने वाले लोगों के लिए लगाई गई है। वर्मा ने कहा, ''हमने इन पांच राज्यों से पुरी आ रहे लोगों के लिए आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट अनिवार्य कर दी है। अंतिम टीकाकरण प्रमाणपत्र का भी सत्यापन किया जाएगा।'' उन्होंने कहा कि इसके साथ ही इन पांच राज्यों के यात्रियों की कोविड-19 जांच के लिए रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किया गया है।