फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Travel Advisory: पश्चिम एशिया तनाव के बीच इंडिगो की ट्रैवल एडवाइजरी, फ्लाइट स्टेटस चेक कर घर से निकलें यात्री

Thu, 11 Jun 2026 01:42 PM IST
अमन तिवारी एएनआई, नई दिल्ली

सार

पश्चिम एशिया में तनाव के चलते इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कुवैत की उड़ानें अगले आदेश तक रद्द कर दी गई हैं। एयरलाइन ने यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले वेबसाइट पर फ्लाइट स्टेटस चेक करने और सोशल मीडिया के जरिए अपडेट रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइंस ने गुरुवार को पश्चिम एशिया के हालात को देखते हुए अपने यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। एयरलाइन ने इस क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है और यात्रियों से अपनी उड़ान का स्टेटस चेक करने की अपील की है। कंपनी ने कहा है कि वह स्थिति पर करीब से नजर रख रही है और संबंधित अधिकारियों के साथ लगातार तालमेल बिठा रही है।
विज्ञापन


एयरलाइंस ने क्या कहा?
इंडिगो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा की है। इसमें कहा गया है कि पश्चिम एशिया में बदलती परिस्थितियों की वजह से यात्रियों को चिंता हो सकती है, लेकिन कंपनी उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। यात्रियों और चालक दल (क्रू) की सुरक्षा इंडिगो की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। एयरलाइन ने यात्रियों से धैर्य रखने को कहा है और भरोसा दिलाया है कि वह समय-समय पर नई जानकारी देती रहेगी।
विज्ञापन


यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे एयरपोर्ट के लिए घर से निकलने से पहले इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट पर 'उड़ान का स्टेटस' पेज जरूर देख लें। इसके अलावा, ताजा अपडेट के लिए कंपनी के सोशल मीडिया चैनलों को फॉलो करें।

ये भी पढ़ें: Explainer: मणिपुर में छह हत्याएं, क्यों नहीं थम रहा मैतेई-कुकी संघर्ष; हिंसा पर संसद में क्या बोले थे शाह?

कुवैत की उड़ाने रद्द
इससे पहले पांच जून को भी इंडिगो ने कुवैत जाने वाले यात्रियों के लिए एक सूचना दी थी। कुवैत के अधिकारियों के निर्देशों और वहां का हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) बंद होने की वजह से कुवैत आने-जाने वाली सभी उड़ानें अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं। एयरलाइन ने इस रुकावट के कारण यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए माफी मांगी है।
 
इंडिगो ने स्पष्ट किया है कि उसकी टीमें विमानन अधिकारियों के साथ संपर्क में हैं। जैसे ही हालात उड़ान भरने के लिए सुरक्षित होंगे, सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान यात्रियों की मदद के लिए एयरलाइन की टीमें हर समय तैयार हैं। किसी भी तरह की पूछताछ या यात्रा से जुड़ी सहायता के लिए यात्री कंपनी से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें