फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mosque Row: पुणे में मंदिर की जमीन पर दो दरगाहें बनाई गईं, ज्ञानवापी विवाद के बीच मनसे का बड़ा दावा

सार

 मनसे महासचिव अजय शिंदे ने दावा किया कि खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी के एक कमांडर ने पुणे में पुण्येश्वर और नारायणेश्वर मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था और बाद में जमीन पर दरगाहों का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन
राज ठाकरे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद के बीच राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुण्येश्वर मंदिर की जमीन पर दो दरगाहें बनाई गई हैं। मनसे महासचिव अजय शिंदे ने रविवार को कहा कि उन्होंने पुण्येश्वर मुक्ति (मंदिर की भूमि मुक्त) अभियान शुरू किया है और लोगों से मंदिर की भूमि को बहाल करने में राज ठाकरे की नेतृत्व वाली पार्टी की लड़ाई का समर्थन करने की अपील की।  ज्ञानवापी मस्जिद के हालिया सर्वेक्षण का हवाला देते हुए शिंदे ने कहा कि हिंदुत्व पर राज ठाकरे के रुख के मद्देनजर सरकार ने जागना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


ज्ञानवापी की तरह हम भी पुणे के पुण्येश्वर मंदिर के लिए लड़ रहे: मनसे
 मनसे महासचिव अजय शिंदे ने कहा कि ज्ञानवापी की तरह हम भी पुणे के पुण्येश्वर मंदिर के लिए लड़ रहे हैं। शिंदे ने दावा किया कि खिलजी वंश के शासक अलाउद्दीन खिलजी के एक कमांडर ने पुणे में पुण्येश्वर और नारायणेश्वर मंदिरों को ध्वस्त कर दिया था और बाद में जमीन पर दरगाहों का निर्माण किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें