आकाश मिसाइल 2
स्वदेश निर्मित राजेंद्र रडार से लैस
इसे स्वदेश निर्मित राजेंद्र रडार से लैस किया गया है। एक मिसाइल डिफेंस सिस्टम में चार लांचर, एक राजेंद्र रडार होते हैं और हर लांचर पर तीन आकाश मिसाइल तैनात की जाती हैं। एक लांचर एक समय में 16 लक्ष्य को ट्रैक कर सकता है यानी 64 लक्ष्यों पर हर समय नजर रहती है और राजेंद्र रडार के एक इशारे पर एक साथ 12 आकाश मिसाइल अलग-अलग लक्ष्य भेदने निकल जाती हैं।
बता दें कि डीआरडीओ आकाश प्राइम मिसाइल प्रणाली पर भी काम कर रहा है, जो इसे बहुत अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर भी लक्ष्य हासिल करने में सक्षम बनाएगी।