फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा को बेकार कहने वाले PM मोदी ने भी माना इसमें है फायदा: राहुल

Wed, 04 Oct 2017 06:56 PM IST
टीम डिजिटल अमर उजाला
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : PTI
विज्ञापन
तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। राहुल ने कहा कि 'उन्होंने (पीएम ने) कहा था कि नरेगा बिल्कुल बेकार योजना लेकिन अब कुछ महीने बाद  उन्हें यह बात समझ आई और पीएम कहते हैं कि इस योजना में फायदा है।'
विज्ञापन

  Unhone (PM) kaha NREGA bilkul bekar chiz hai. Kuch mahine baad baat samajh aayi aur wahi PM kehte hain ki iss yojna mein fayda hai: R Gandhi pic.twitter.com/vkgtCnn3t5 — ANI (@ANI) October 4, 2017


अमेठी राहुल का संसदीय क्षेत्र है और वह वहां सात महीने बाद पहुंचे हैं। राहुल का अमेठी दौरा पिछले दिनों चर्चा में रहा क्योंकि पहले वहां के प्रशासन ने राहुल को अपना दौरा स्थगित करने की सलाह दी थी।
विज्ञापन


प्रशासन द्वारा राहुल गांधी को भेजे गए पत्र में कहा गया था कि उनकी तरफ से सुरक्षा मुहैया करवाना आसान नहीं होगा क्योंकि वे लोग दुर्गा पूजा और मुहर्रम के कार्यक्रमों की सुरक्षा में लगे हुए हैं। हालांकि, डीएम के पत्र के बाद भी उनके कार्यक्रम में बदलाव नहीं होने पर जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था देने का आश्वासन दे दिया था। डीएम ने कहा था कि जो भी सुरक्षा है उन्हें मुहैया कराई जाएगी।

पढ़ें: पूर्व पीएम पर बन रही फिल्म में हॉलीवुड एक्टर निभाएगा राहुल गांधी का किरदार, ये रही स्टार कास्ट

दौरे को स्थगित करने वाला पत्र पर कांग्रेस ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि राहुल को अमेठी जाने से रोका जा रहा है। यूपी कांग्रेस के प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा था कि बीजेपी राहुल गांधी से डरी हुई है और नहीं चाहती कि अमित शाह के दौरे से पहले राहुल वहां जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें