फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप को नसीहत: भारत से सीखें चीन से निपटने का तरीका

Thu, 22 Dec 2016 07:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिका के निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अभी कार्यभार संभाला नहीं है लेकिन चीन को लेकर उनकी नीतियों पर अभी से सवाल उठने शुरू हो गए हैं। अमेरिका की प्रसिद्ध मैगजीन ने उन्हें नसीहत देते हुए कहा है कि उन्हें अमेरिका के एक देश से सीख लेनी चाहिए कि चीन से कैसे निपटा जा सकता है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अमेरिका की प्रमुख मैगजीन फारेन पॉलिसी ने इस संबंध में ट्रंप को सलाह देते हुए कहा गया कि उन्हें चीन संबंधी नीतियों के मामले में भारत का अनुसरण करना चाहिए।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही अमेरिकी राष्ट्रपति को ताईवान की राष्ट्रपति द्वारा किए गए फोन के बाद से चीन का मिजाज उखड़ा हुआ है।
विज्ञापन

तिब्बत और ताईवान के मुद्दे पर चीन से संबंधों पर भारत की नीति आदर्श

पत्रिका में सवाल किया गया है कि शायद ट्रंप 'एक चीन' की नीति को भूल गए हैं जो ताईवान नहीं चीन है। पत्रिका ने इस संबंध में ट्रंप को सलाह देते हुए कहा है कि अगर कोई देश है जो बिना झटके के चीन की नीतियों को संभालता है और अपने पक्ष में करता है, तो वो है भारत। 

मैगजीन ने सलाह दी है कि ट्रंप और अमेरिकी विदेश विभाग को नई दिल्‍ली और भारतीय विदेश सेवा से चीन नीति पर सीख लेनी चाहिए। 

मैगजीन ने इस हफ्ते के अंक में लिखा है कि जब दुनियाभर की ताकतें चीन के दबाव में ताईवान और तिब्बत से दूर रहते हैं तब भारत खुलेआम चीन की एक चीन की नीति को चुनौती देते हुए दोनों राष्ट्रों से संबंध स्‍थापित करके चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें