फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारत के नैनो यूरिया से अब अमेरिकी किसान भी करेंगे संबोधित, उत्पादन को बढ़ाने सहित यह हैं फायदे

Fri, 23 Jun 2023 06:50 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कैलिफोर्निया स्थित कपूर एंटरप्राइज के साथ इफको ने निर्यात समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उल्लेखनीय है कि नैनो यूरिया की 500 मिलीलीटर की बोतल को पारंपरिक यूरिया के एक बोरे के बराबर क्षमतावान कहा जा रहा है।
विज्ञापन
IFFCO Nano Urea - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत का बनाया गया नैनो यूरिया अब अमेरिका के किसान भी उपयोग करेंगे। प्रधानमंत्री की अमेरिका की राजकीय यात्रा के बीच सहकारी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी इफको ने बृहस्पतिवार को बताया कि उसने अमेरिका में अपनी तरह के इस खास यूरिया का निर्यात शुरू कर दिया है। इसके लिए कैलिफोर्निया स्थित कपूर एंटरप्राइज के साथ इफको ने निर्यात समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। उल्लेखनीय है कि नैनो यूरिया की 500 मिलीलीटर की बोतल को पारंपरिक यूरिया के एक बोरे के बराबर क्षमतावान कहा जा रहा है। इसकी कुल 5.7 करोड़ बोतलों का उत्पादन किया गया है, 5 लाख बोतलें अब तक 25 देशों को निर्यात हुई हैं। नैनो यूरिया के लिए कहा जाता है कि यह उत्पादन बढ़ाता है, जमीन में रसायनों का उपयोग व पर्यावरण प्रदूषण कम करता है और पारंपरिक यूरिया से सस्ता भी पड़ता है। इसे इफको के वैज्ञानिकों ने कई वर्षों के शोध के बाद जारी किया था। साथ ही नैनो डीएपी लिक्विड भी जारी किया गया है जो पारंपरिक डीएपी से सस्ता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें