फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन ने खासतौर पर भारत के लिए बनाया एफ-21 विमान

Fri, 27 Sep 2019 05:09 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • 114 युद्धक विमान की डील पाने के लिए राफेल, मिग 35, एसयू-35 सहित सात कंपनियों में होड़
  • लॉकहीड मार्टिन ने 18 विमान के अलावा 96 विमान भारत में ही बनाने की पेशकश की है
  • राफेल और एफ-21 भविष्य में वायुसेना को नई ताकत देंगे
  • यह तकनीक केवल भारत के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना के मीडियम मल्टी रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमएमआरसीए) की जरूरत को पूरा करने के लिए एफ-16 बनाने वाली अमेरिकी कंपनी लॉकहीड मार्टिन जी-जान से जुटी है। कंपनी ने 114 विमान की डील हासिल करने के लिए भारतीय वायुसेना की जरूरतों के मुताबिक एफ-21 विमान को खासतौर से डिजाइन किया है। 

विज्ञापन


दो दिन पहले न्यूयार्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत में इस पर गंभीर चर्चा हुई थी। 114 विमानों की डील के लिए लॉकहीड मार्टिन के अलावा राफेल, मिग 35, एसयू-35, ग्रिपिनल बनाने वाली करीब सात विदेश कंपनियां प्रतिस्पर्धा में हैं।

यह तकनीक केवल भारत के लिए

कंपनी के एयरोनॉटिक्स स्ट्रेटजी एंड बिजनेस डेवलपमेंट के वाइस प्रेसिडेंट डॉ विवेक लाल ने इस डील पर अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि कंपनी मेक इन इंडिया को लेकर प्रतिबद्ध है। यह तकनीक किसी अन्य देश के लिए नहीं है। कंपनी टाटा के साथ मिलकर पहले से दो प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। वायु सेना की सामरिक और युद्धक जरूरत के मुताबिक एफ-21 खासतौर पर भारत के लिए ही तैयार किया गया है। 

96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे

लॉकहीड मार्टिन ने रक्षा मंत्रालय से शुरुआती 18 विमान के अलावा 96 विमान मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही बनाने की पेशकश की है। विवेक लाल ने बताया कि सरकार से सभी तकनीकी विकास और निर्माण भारत में ही करने की पेशकश की गई है। लाल के मुताबिक राफेल और एफ-21 भविष्य में वायुसेना को नई ताकत देंगे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें