शाहरुख खान की चर्चित फिल्म स्वदेश तो आपको याद होगी ना, वही जिसमें उन्होंने एक नासा वैज्ञानिक के अपने गांव लौटकर ग्रामीणों की जिंदगी में उजाला भरने वाला किरदार निभाया था।
शाहरुख की उस फिल्म की प्रेरणा थे अरविंदा पिल्लामरी और उनके पति रवि कुचिमांची। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अरविंदा पिल्लामरी को भी अब अजीबोगरीब स्थिति का सामना करना पड़ गया।
कई दशकों से पति के साथ अमेरिका में रह रहीं अरविंदा पिल्लामरी दो दिन पहले जब टहलने के लिए बाहर निकलीं तो पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सवाल जवाब शुरू कर दिए उनसे पूछा गया कि क्या वह अवैध रूप से अमेरिका में रह रही हैं। पुलिस ने उनसे उनका पहचान पत्र भी मांगा। उनके रंग रूप को लेकर भी पुलिस ने उनसे सवाल जवाब किए।
पति के साथ अमेरिका के बेल एयर में रहती हैं अरविंदा
arvinda
- फोटो : arvinda
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका के मैरीलैंड के बेल एयर इलाके में पति के साथ रहने वाली अरविंदा शाम के समय घर से बाहर टहलने के लिए निकली थीं। इसी बीच एक पुलिस ऑफिसर ने आकर उनका रास्ता रोक लिया और उनसे पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने उनसे पहचान पत्र दिखाने को कहा।
स्थानीय सीबीएस टेलीविजन से बात करते हुए अरविंदा ने बताया कि मैं घर से कुछ कदम दूर ही घूमने निकली थी इसलिए अपना पहचान पत्र साथ नहीं ले गई। इस पर पुलिस अधिकारी ने मुझसे सवाल किया की मेरे पास पहचान पत्र क्यों नहीं है। क्या तुम अवैध रूप से यहां रह रही हो?
अरविंदा के अनुसार उन्हें अपने साथ ऐसा कुछ होने की कतई उम्मीद नहीं थी। उसने पूछा की क्या मेरे रंग के कारण आप ऐसा कह रहे हैं। इस पर अधिकारी ने जवाब दिया नहीं नहीं ऐसा नहीं है।
पुलिस प्रमख ने किया अपने अधिकारी का बचाव
रिपोर्ट्स के अनुसार वाक्या बीते 21 दिसंबर का है और अरविंदा ने इसका जिक्र इस महीने बेल एयर के टाउन कमिश्नर की बोर्ड मीटिंग में किया। अरविंदा ने बताया कि वह 30 साल से यहां रह रही हैं आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ। अरविंदा के अनुसार पुलिस अधिकारी ने उनसे कहा था कि उनका क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन चल रहा है, क्योंकि उनके किसी पडोसी ने उनकी शिकायत की थी।
वहीं अधिकारी ने अरविंदा की जानकारी का अपने कंप्यूटर सिस्टम पर मिलान करने के बाद ही उन्हें घ्ज्ञर जाने दिया। वहीं बेल एयर के पुलिस चीफ चार्ल्स मूर ने अपने पुलिस अधिकारी का बचाव करते हुए कहा कि महिला से उसकी राष्ट्रीयता के बारे में पूछना असंवेदनशील था हालांकि इसमें रंगभेद वाली कोई बात नहीं थी।
असल में वह यह जानना चाह रहे थे कि वह अपनी पहचान बताने में इतनी हिचक क्यों रही हैं इसलिए उनसे पूछा गया था कि क्या आप यहां अवैध रूप से रह रही हैं।