फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल के दुर्गा पूजा पंडालों में उतरे अमेरिका और इंग्लैंड

Sun, 24 Sep 2017 07:40 PM IST
amarujala.com- Presented by: रीता तिवारी
विज्ञापन
दुर्गा पंडाल - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल में थीम आधारित दुर्गा पूजा पंडालों में इस साल अजब-गजब नजारे देखने को मिल रहे हैं। किसी इलाके में पहुंचने पर अमेरिका में होने का भ्रम पैदा हो जाता है तो कहीं लंदन की सड़कों पर चहलकदमी का एहसास होने लगता है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इलाके भवानीपुर में 75 पल्ली पूजा समिति ने अपने पंडाल के सामने 40 हजार वर्ग फीट इलाके को लंदन की सड़क में बदल दिया है, जहां घूमते हुए लंदन में होने का एहसास होता है। 

समिति के सदस्य मलय दे कहते हैं कि ममता ने कोलकाता को लंदन बनाने की बात कही थी, इसलिए हमने यह थीम चुनी है। पंडाल में लगी बत्तियां भी ठीक वैसी हैं जैसी लंदन की सड़कों पर होती हैं। महानगर की एक अन्य समिति संतोष मित्र स्क्वायर ने भी अपने पंडाल को लंदन के एक प्रमुख चौराहे की शक्ल दी है। पंडाल में घुसते ही लगता है जैसे लंदन के किसी चौराहे पर पहुंच गए हों।
विज्ञापन


महानगर की बादामतला आषाढ़ संघ पूजा समिति ने अपने पंडाल में अमेरिका का नजारा पेश करते हुए वहां की प्रसिद्ध इमारतों और प्रतीक चिन्हों को खड़ा किया है।

समिति के प्रवक्ता संदीप चक्रवर्ती बताते हैं कि चूंकि यह साल भारत-अमेरिका यात्रा और पर्यटन भागीदारी का है इसलिए हमने यह थीम चुनी है। एक जगह तो ऐसा पंडाल बनाया गया है जो फिल्म बाहुबली-2 में दिखाए गए माहिष्मती साम्राज्य के विशालकाय महल का भ्रम पैदा करता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें