फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर ने गाय के चमड़े से बना बैग समझकर धमकाया, मुंबई पुलिस कर रही तलाश

Mon, 22 Aug 2016 10:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
असम के रहने वाले वरुण कश्यप के बैग को गाय के चमड़े से बना समझकर धमकाने के लिए मुंबई की अम्बोली पुलिस ऑटोरिक्शा ड्राइवर की तलाश कर रही है। ऑटोरिक्शा ड्राइवर ने वरुण कश्यप का बैग गाय के चमड़े से बना समझा और उसे धमकी दी की गो हत्या बढ़ाने के तुम्हें खौफनाक परिणाम भुगतने होंगे। 19 अगस्त को वरुण ने स्वयंभू गोरक्षक के साथ हुई घटना को फेसबुक पर शेयर किया। असम के रहने वाले वरुण मीडिया फर्म में काम करते हैं।
विज्ञापन


वरुण ने फेसबुक पर लिखा, 'काम पर जाने के लिए जब मैं एक ऑटो में बैठा, तो ऑटो ड्राइवर ने बैग देखते हुआ कहा, यह गाय के चमड़े का बना है।' वरुण ने कहा, 'नहीं यह ऊंट के चमड़े से बना है और मैंने इसे पुष्कर से खरीदा है।' इस पर ड्राइवर ने टिप्पणी की, 'किस तरह तुम जैसे लोगों की वजह से गो हत्या बढ़ रही है।'

कश्यप ने फेसबुक पोस्ट में आगे लिखा ड्राइवर ने एक मंदिर के सामने ऑटो रोका और बैग चेक करने के लिए उसने तीन आदमियों को बुलाया। जब बहस ज्यादा बढ़ गई, तो उनमें से एक व्यक्ति ने कश्यप के बैग को छूकर चेक किया। और दूसरे व्यक्ति ने कश्यप का पूरा नाम पूछा। वरुण को मराठी नहीं आती थी इसलिए उन लोगों की बातचीत समझ में नहीं आई । उन लोगों की बातचीत में बोला गया सिर्फ ब्राह्मण शब्द वरुण की समझ में आया। शायद उन लोगों ने सोचा कि वरुण ब्राह्मण है। कश्यप ने अगले सिगनल पर ऑटो का नंबर और ड्राइवर का मोबाइल नंबर ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरुण ने इस घटना को डरावना करार दिया

वरुण ने इस घटना को डरावना करार दिया है। उन्होंने कहा, 'ड्राइवर ने आखिर में बोला इस बार जाने दे रहे हैं।' वरुण कश्यप के साथ हुई इस घटना पर सीनियर इन्स्पेक्टर भारत गायकवाड़ ने कहा  कि केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हम ऑटोरिक्शा ड्राइवर को तलाश कर रहे हैं।

पुलिस ने कहा, 'इस तरह के सभी मामलों में कानून के मुताबिक सख्ती से निपटा जाएगा। घटना के संबंध में डिटेल्स रिकॉर्ड कर ली गई हैं। हमने इस घटना में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए नियमित जांच शुरू कर दी है। मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के अनुमोदन के बाद मामले की जांच आगे बढ़ाई जाएगी।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें