कांग्रेस की वरिष्ठ नेता अंबिका सोनी के कांग्रेस हिमाचल और उत्तराखंड के प्रभारी पद से इस्तीफा देने की खबरों से कांग्रेस पार्टी ने साफ तौर पर इनकार किया है।
कांग्रेस के प्रवक्ता एस सुरजेवाला ने उनके इस्तीफे की खबरों का खंडन करते हुए कहा 'उनके इस्तीफे की झूठी अफवाह फैलाई जा रही है जिससे हमारी पार्टी साफ तौर पर इनकार करती है। उन्होंने सिर्फ पार्टी आलाकमान से उनकी जिम्मेदारी को कम करने के लिए आग्रह किया है। '
We completely quash the planted news regarding her (Ambika Soni) resignation: RS Surjewala, Congress pic.twitter.com/P6cpDRaJZI
— ANI (@ANI_news) July 21, 2017
इससे पहले न्यूज एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा गया था कि अंबिका सोनी ने कांग्रेस हिमाचल और उत्तराखंड के प्रभारी पद से इस्तीफा दे दिया है। स्वास्थ्य संबंधी कारणों को उन्होंने इस्तीफे की वजह बताया है।
ये भी कहा गया था कि वह पार्टी की ओर से जम्मू-कश्मीर के प्रभारी पद बनी रहेंगी। बता दें कि अंबिका सोनी कांग्रेस की दिग्गज नेताओं में से एक है। वह मनमोहन सिंह की यूपीए सरकार में अहम मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।