फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर जिग्नेश मेवाणी के समर्थकों का हंगामा, बीजेपी MP को माल्यार्पण करने से रोका

Sat, 14 Apr 2018 11:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात के अहमदाबाद में आंबेडकर जयंती के मौके पर विधायक जिग्नेश मेवाणी के समर्थकों ने बीजेपी सांसद  किरीट सोलंकी को प्रतिमा पर माल्यार्पण करने से रोक दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। दरअसल बीजेपी सांसद आंबेडकर जयंती के मौके पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे।
विज्ञापन


मेवाणी समर्थकों ने अचानक बीजेपी सांसद और उनके समर्थकों पर हमला बोल दिया और उन्हें माल्यार्पण करने से रोक दिया। जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं मिली है। 

आपको बता दें कि शुक्रवार को मेवाणी ने धमकी दी थी कि आंबेडकर की प्रतिमा पर किसी भी बीजेपी नेता को फूल नहीं चढ़ाने देंगे। जिसके बाद अहमदाबाद में बीजेपी नेता बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने गए थे। हालांकि विरोध करने वाले लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें