फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना के 88वें स्थापना दिवस पर अमेरिका और फ्रांस के राजदूतों ने भी दी बधाई

Fri, 09 Oct 2020 03:24 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वायुसेना दिवस - फोटो : PTI
विज्ञापन

अमेरिका और फ्रांस के राजदूतों ने भी 88वें वायुसेना दिवस की भारतीय वायुसेना को अपनी बधाई दी। अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर ने ट्वीट किया कि रक्षा सहयोग अमेरिका-भारत संबंधों की आधारशिला है क्योंकि हम एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और नियमों पर आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए मिलकर काम करते हैं। वहीं फ्रांस के राजदूत इमानुएल लेनेन ने अपने ट्वीट में 1950 के औरगन या तूफानी से मिराज 2000 और राफेल विमानों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि फ्रांस हमेशा से भारतीय वायुसेना का साझीदार रहा है।

विज्ञापन


टीम ‘तेजस’ की ओर से कंगना रणौत ने भी दी बधाई
अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी अगली फिल्म ‘तेजस’ की टीम की ओर से वायुसेना को बधाई दी। फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए उन्होंने कहा कि यह फिल्म वायुसेना की महानता, बहादुरी और बलिदान की गाथा होगी। उन्होंने फिल्म के निर्माता को टैग कर ‘जय हिंद’ लिखा। फिल्म में कंगना वायुसेना के पायलट की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें