फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांस के दूत ने कहा, राफेल विमान समझौते में नहीं हुआ कोई ‘घोटाला’

Thu, 29 Nov 2018 03:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
विज्ञापन
राफेल विमान
विज्ञापन

भारत में फ्रांस के दूत एलेक्जेंडर जिगलर ने बुधवार को कहा कि राफेल समझौते में कोई ‘घोटाला’ नहीं हुआ। भारत और फ्रांस के बीच ‘सहयोग’ एवं ‘विश्वास’ की ओर इशारा करते हुए उन्होंने लोगों से तथ्यों को ध्यान में रखने को कहा। उन्होंने कहा, ‘क्या घोटाला? तथ्यों की ओर देखें, न कि ट्वीट पर ध्यान दें, मेरी बस यही अपील है।’ 

विज्ञापन


कथित राफेल घोटाले से भारत और फ्रांस की साझेदारी को कोई नुकसान होने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में जिगलर ने कहा, ‘कोई घोटाला हुआ ही नहीं है।’ 

यहां फ्रेंच टेक कम्यूनिटी के लांच से इतर संवाददाताओं से उन्होंने कहा, ‘पिछली उपलब्धियों को देखें, एयरोनॉटिक्स के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच बने भरोसे को देखें। मेक इन इंडिया के लिए उनकी प्रतिबद्धता को देखें जो काफी प्रभावित करने वाली है। 50 प्रतिशत ऑफसेट काफी अनोखा है, बड़े सरकारी खरीद पर गौर करें।’

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें