फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे वाली गलती अब नहीं दोहराएगा अमेजन, सरकार को दिया स्पष्टीकरण

Mon, 06 Feb 2017 12:19 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : getty
विज्ञापन
दुनिया की नंबर एक ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारतीय राष्ट्रीय प्रतीकों व चिन्हों का अपने प्रोडक्ट्स में इस्तेमाल किए जाने संबंधी मामलों में भारत सरकार को सफाई दी है। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक अमेजन ने भारत सरकार को बताया है कि उसने अपने सभी प्रॉडक्ट्स की जांच करवाई है और सुनिश्चित किया है कि विश्व स्तर पर ऐसा कोई भी प्रोडक्ट् नहीं बेचा जाएगा जिससे भारतीय राष्ट्रीय ध्वज और चिन्हों का अपमान हो और जो कानून के खिलाफ हो।
विज्ञापन


अमेजन ने यह कदम भारत की कड़ी आपत्ति के बाद उठाया है। गौरतलब है कि विदेशों में अमेजन ऐसे कई उत्पाद बेच रहा था जिनमें भारतीय चिन्हों का प्रयोग किया गया था। अमेजन कनाडा में तिरंगे झंडे वाले पायदान बेच रहा था।

अमेरिका में अमेजन ऐसी चप्पलें बेच रहा था जिनमें बापू का चेहरा प्रिंट था। 26 देशों में सक्रिय ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन ने भारत के जबरदस्त विरोध के बाद जनवरी में अपने प्रोडक्ट्स को साइट से हटा लिया था। 
विज्ञापन

सुषमा स्वराज ने दी थी वीजा रद्द करने की धमकी

सुषमा स्वराज - फोटो : ुपर्र्े
आपको बता दें कि अमेजन भारत में बड़ा दांव लगा रहा है। दरअसल भारत का इंटरनेट बाजार दुनिया का सबसे तेजी से उभरता बाजार है और इसी को ध्यान में रखते हुए अमेजन भारत में 5 अरब डॉलर का निवेश करने जा रहा है।

विदेशों में भारतीय राष्ट्रीय चिन्हों के गलत तरीके से इस्तेमाल को लेकर विदेशों में रह रहे कुछ भारतीय नागरिकों ने विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज से शिकायत की थी। शिकायत के जवाब में सुषमा स्वराज ने जनवरी में अमेजन अधिकारियों के वीजा रद्द करने की धमकी दे डाली।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, "अगर कंपनी अपने साइटों से आपत्तिजनक आइटम वापस नहीं लेती है तो हम अमेजन अधिकारियों को वीजा नहीं देंगे और पहले से जारी किए गए वीजा को भी रद्द कर देंगे।"  If this is not done forthwith, we will not grant Indian Visa to any Amazon official. We will also rescind the Visas issued earlier. — Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) January 11, 2017
विज्ञापन

अमेजन ने कड़े किए नियम

ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : डेमो
सूत्रों के मुताबिक वॉशिंगटन और ओटावा में भारतीय मिशनों ने अमेजन के चेयरमैन और सीईओ जेफ बेजोस सहित वरिष्ठ नेतृत्व के समक्ष इस मुद्दे को उठाया था। अब अमेजन ने सरकार को बताया है कि उसने विश्व स्तर पर जांच की है और यह सुनिश्चित किया है कि उसकी साइट पर इस तरह का कोई भी प्रोडक्टस सूचीबद्ध नहीं होगा।

अमेजन ने अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव करते हुए एक अतिरिक्त विकल्प जोड़ा है जिसके जरिए थर्ड पार्टी द्वारा प्रोडक्ट सचीबद्ध किए जाने के समय "उत्पादों के बारे में विस्तृत जानकारी का खुलासा" करना होगा।

यदि कोई भी प्रोडक्ट्स अमेजन की पॉलिसी के मुताबिक नहीं होगा तो वह अपने आप ही रिजेक्ट हो जाएगा। अमेजन ने सरकार को बताया कि कंपनी भारत व भारतीय कानूनों का सम्मान करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें