अमर उजाला पोल के जरिए इस बार पूछे गए सवाल 'क्या देश की ऐतिहासिक इमारतों को देखभाल के लिए निजी क्षेत्र को सौंपना सही है?' पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूछे गए सवाल पर जहां 59.17% पाठकों का जवाब हां में आया है वहीं 40.83% पाठकों ने अपना जवाब ना में दिया है। इस सवाल पर कुल 2268 पाठकों ने भाग लिया जिससे लोगों की ये स्पष्ट राय सामने आई है। अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।