अमर उजाला पोल के जरिए इस बार पूछे गए सवाल 'क्या कांग्रेस सेवादल का नया गणवेश युवाओं को अपनी ओर आकर्षित करेगा?' पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूछे गए सवाल पर 41.17% पाठकों को यही लगता है कि कांग्रेस सेवादल युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करेगा वहीं 58.83% पाठकों को ऐसा नहीं लगता हैं। इस सवाल पर कुल 2504 पाठकों ने भाग लिया जिससे लोगों की ये स्पष्ट राय सामने आई है। अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।