फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः संदीप कुमार के मामले में लीपापोती कर रहे हैं सीएम केजरीवाल

Fri, 02 Sep 2016 04:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन
दिल्‍ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे संदीप कुमार का सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद राजधानी की राजनीति में भूचाल आ गया है। इसको भांपते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी संदीप को हटाने में देरी नहीं की।
विज्ञापन


अपने मंत्री को पद से हटाते हुए केजरीवाल जहां अपनी पार्टी को सबसे खास बताने से नहीं चूके वहीं उन्होंने भाजपा और कांग्रेस जैसी बड़ी पार्टियों पर भी निशाना साध दिया। हालांकि केजरीवाल के तमाम कार्रवाई को आम जनता ने दिखावा ही करार दिया। इस मुद्दे पर अमर उजाला द्वारा करवाए गए पोल में जनता ने इसे लीपापोती की कवायद ही बताया।

अमर उजाला डॉटकॉम ने इस मुद्दे पर "सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद केजरीवाल की ओर से संदीप कुमार को मंत्रिपद से हटाने पर आप क्या कहेंगे?" के सवाल पर ऑनलाइन पोल करवाया था। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने वोट किया। कुल 6,703 लोगों ने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी।
विज्ञापन


इनमें पाठकों को कुल तीन विकल्प दिए गए थे। पहला लीपापोती की जा रही है, दूसरा सख्त कदम उठाया गया और तीसरा कह नहीं सकते। लगभग 65 फीसदी यानि 4,357 पाठकों ने केजरीवाल की कार्रवाई को लीपापोती ही माना।

जबकि उनके पक्ष यानि सख्त कदम उठाया पर मात्र 32.75 यानि कुल 2,195 लोगों ने वोट किया। हालांकि 2.25 यानि 151 पाठक ऐसे भी रहे जो इस मुद्दे पर कोई राय नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें