अमर उजाला पोल के जरिए इस बार पूछे गए सवाल 'क्या जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए राज्यपाल शासन लगाए रखना चाहिए?' पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूछे गए सवाल पर 86% पाठकों को यही लगता है कि जम्मू-कश्मीर में शांति स्थापित करने के लिए राज्यपाल शासन अभी जरूरी है वहीं 14% पाठकों को भरोसा सरकार बनाने को लेकर है। इस सवाल पर कुल 3449 पाठकों ने भाग लिया जिससे लोगों की ये स्पष्ट राय सामने आई है। अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।