अमर उजाला पोल के जरिए इस बार पूछे गए सवाल 'क्या राहुल गांधी द्वारा किसानों की कर्जमाफी के आश्वासन का फायदा कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में मिलेगा?' पर लोगों ने बढ़-चढ़ कर अपनी राय हमें भेजी है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि पूछे गए सवाल पर 36.71% पाठकों को यही लगता है कि राहुल गांधी द्वारा किसानों की कर्जमाफी के आश्वासन का कांग्रेस को फायदा होगा वहीं 63.29% पाठकों ने राहुल के इस फैसले से कोई फर्क न पड़ने की संभावना व्यक्त की है। इस सवाल पर कुल 3451 पाठकों ने भाग लिया जिससे लोगों की ये स्पष्ट राय सामने आई है। अमर उजाला पोलिंग पाठकों की सहभागिता से विशेष विषयों पर स्पष्ट राय निकालने की एक कोशिश है। इसीलिए इस मुद्दे को आपके बीच रखा गया। अमर उजाला पोल के साथ आप जुड़े रहें क्योंकि आपकी राय से ही देश को मिलेगी नई दिशा।