फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 50 फीसदी ने माना योगी राज में कानून व्यवस्था सपा से बदतर

Fri, 26 May 2017 07:54 PM IST
amarujala.com, Written By: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
अमर उजाला पोल
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर से सटे यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा के पास से निकले बुलंदशहर रोड पर एक ही परिवार की चार महिलाओं के साथ गैंगरेप और विरोध करने वाले पुरुष सदस्य की हत्या करने के बाद चार बदमाशों ने लूट-पाट करके योगी सरकार के राज में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन


इस घटना से पहले सहारनपुर में बवाल और मथुरा में भी संघर्ष हुआ था। पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था की गिरती स्थिति पर विपक्ष ने भी योगी सरकार पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। सहारनपुर में हुए बवाल के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है।  

इसी मुद्दे पर अमर उजाला ने पाठकों की राय जानने के लिए पोल किया। पोल में सवाल किया गया कि क्या आप भी इन आरोपों से सहमत हैं कि योगी राज में कानून व्यवस्‍था सपा सरकार से भी बदतर है? इस सवाल पर लोगों ने अपनी राय का खुलकर इजहार किया। 
विज्ञापन


पोल में कुल 16042 पाठकों ने हिस्सा लिया। सबसे ज्यादा 50.02 फीसदी (8025) पाठक मानतें हैं कि योगी राज में कानून व्यवस्‍था सपा सरकार से भी बदतर है। वहीं, 45.89 फीसदी (7362) पाठक इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। इसके अलावा 4.08 फीसदी (655) पाठकों ने इस सवाल का जवाब देने में असमर्थता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें