उत्तराखंड के बाद अब उत्तरप्रदेश बोर्ड के परीक्षा परिणामों को दिखाने में भी amarujala.com सबसे आगे रहा। अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर सबसे पहले ये रिजल्ट दिखाया गया, जिस पर पाठकों ने सबसे ज्यादा भरोसा किया। यही कारण है कि अमर उजाला वेबसाइट की रिजल्ट से जुड़ी खबरें गूगल में टॉप रैंक पर रहीं। तेजी का ही परिणाम था कि अमर उजाला ने सरकारी वेबसाइट से पहले ही रिजल्ट घोषित कर दिया था। खास बात ये रही कि रिजल्ट को लेकर पाठकों के भारी दबाव के चलते जहां कई अन्य वेबसाइट क्रैश हो गईं वहीं एक बार में 2 लाख से ज्यादा यूजर आने के बाद भी results.amarujala.com वेबसाइट अपने पाठकों को निर्बाध और सहज तरीके से परिणाम उपलब्ध कराती रही।
किसी भी विपक्षी वेबसाइट पर रिजल्ट की खबर इतनी तेजी से अपडेट नहीं हुई, जितनी तेजी से अमर उजाला पर हुई। गूगल पर तो ये आलम था कि उत्तरप्रदेश बोर्ड परीक्षा लिखते ही अमर उजाला की वेबसाइट सबसे ऊपर दिखाई दी। इससे साफ हुआ कि छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावक या अन्य पाठकों का भरोसा रिजल्ट के मामले में सबसे ज्यादा अमर उजाला डॉटकॉम पर ही रहा। उसकी बड़ी वजह ये भी है कि छात्र-छात्राओं को रिजल्ट से जुड़ी तमाम छोटी बड़ी जानकारियां एक ही वेबसाइट पर मिल जाती हैं।
सुल्तानपुर के रहने वाले प्रमोद शुक्ला ने amarujala.com से बात करते हुए कहा कि मैंने अपना रिजल्ट अमर उजाला पर देखा। ये वेबसाइट बेहद सुलभ रही। और मुझे रिजल्ट देखने के लिए कहीं जाना ही नहीं पड़ा। मैंने अपने एंड्रॉयड मोबाइल पर अमर उजाला के माध्यम से रिजल्ट देख लिया। अच्छे नंबरों से पास होने की वजह से पिताजी से शाबाशी मिली।
सोनभद्र की रितु पाठक ने कहा कि सुबह ही दीदी के लैपटॉप पर मुझे अपने पास होने की खुशखबरी मिल गई। दीदी करियर को लेकर अमर उजाला में छपने वाले लेखों पर नजर रखती हैं। उन्होंने ही अमर उजाला की वेबसाइट पर सबसे पहले रिजल्ट के बारे में बताया था। अभी प्रथम श्रेणी में पास होने के बाद कुछ दिनों में मुझे भी लैपटॉप मिल जाएगा। अमर उजाला को मदद के लिए शुक्रिया।
कानपुर की रेखा मिश्रा ने कहा कि मेरे घर में अमर उजाला अखबार हर सुबह आता है। अमर उजाला की कवरेज हमेशा से बेहतर रही है और इस बार तो खुद मेरे पास होने की खुशखबरी अमर उजाला की वेबसाइट से मिली। इसके लिए results.amarujala.com तहेदिल से शुक्रिया।
मेरठ की रहने वाली आंचल चौधरी ने amarujala.com के माध्यम से अपना रिजल्ट देखा। आंचल ने बताया कि वो साइबर कैफे में बड़े भाई के साथ आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख रही थी, तभी वो साइट क्रैश हो गई। काफी समय बीत जाने पर भी हम जब रिजल्ट नहीं देख पाए, तो किसी ने अमर उजाला रिजल्ट के बारे में जानकारी दी और मैंने अमर उजाला पर अपना रिजल्ट देखा।
गौरतलब है कि इससे पहले उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणामों में भी amarujala.com की कवरेज बेहतरीन रही थी। रिजल्ट उपलब्ध कराने के मामले में उस समय भी अमर उजाला सबसे आगे रही। पाठकों का यह भरोसा यूपी बोर्ड रिजल्ट में भी जारी रहा। बता दें कि आप शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र की किसी भी तरह की जानकारी amarujala.com पर पा सकते हैं।