ऑनलाइन खबरों की दुनिया में अमर उजाला डॉट कॉम (www.amarujala.com) एक बार फिर पाठकों की पहली पसंद बनकर उभरी है। अप्रैल 2020 की कॉमस्कोर रिपोर्ट के अनुसार, मोबाइल वेब पर हिंदी ऑनलाइन खबरों में अमर उजाला डॉट कॉम ने सर्वाधिक विजिट्स हासिल किए हैं। केवल विजिट्स ही नहीं बल्कि पाठकों द्वारा बिताए गए औसत समय के मामले में भी अमर उजाला ने सभी डिजिटल हिंदी प्रकाशकों को पीछे छोड़ दिया है।
अमर उजाला मीडिया समूह की 70 वर्ष पुरानी विश्वसनीयता की नींव पर अमर उजाला डिजिटल ने पाठकों के विश्वास की ये शानदार इबारत लिखी है। पत्रकारिता के मूल्य और डिजिटल के नवाचार के संगम ने अमर उजाला को सफलता के शिखर पर पहुंचाया है।
अमर उजाला डॉट कॉम (
amarujala.com) पिछले 18 महीने से कॉमस्कोर की अलग-अलग श्रेणियों में अपनी श्रेष्ठता बनाए हुए है। खबर, फीचर और वीडियो सामग्री को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर अमर उजाला डिजिटल ने यह शिखर छुआ है। इससे यह सिद्ध होता है कि अमर उजाला डिजिटल के पाठक बार-बार साइट पर आकर खबरों को पढ़ रहे हैं और साथ ही ज्यादा समय भी बिताते हैं।
अमर उजाला डिजिटल ने अप्रैल 2020 में 35 करोड़ विजिट्स हासिल किए हैं। ये किसी भी हिन्दी समाचार पोर्टल द्वारा अप्रैल 2020 में मोबाइल वेब पर प्राप्त विजिट्स में सर्वाधिक हैं। साथ ही अमर उजाला डॉट कॉम पर पाठक औसतन 7.4 मिनट का समय बिताते हैं, जो किसी भी हिंदी समाचार पोर्टल में सर्वाधिक है।
अमर उजाला डॉट कॉम अपने पाठकों के लिए सही समय पर सटीक आकलन के साथ खबरें प्रस्तुत करता है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज से लेकर समाचार विश्लेषण तक शामिल हैं। यहां पाठक देश-विदेश तथा अपने शहर की खबरों के साथ लाइफस्टाइल और मनोरंजन जगत की खबरों का ताजा अपडेट प्राप्त करते हैं।
अमर उजाला डिजिटल के सतत शीर्ष पर बने रहने का मुख्य कारण है पाठकों का प्यार और सतत नवाचार। समय के साथ अमर उजाला डिजिटल ने कई प्रयोग किए जिसे पाठकों ने काफी सराहा। इसी सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए अमर उजाला ने अपने पाठकों के लिए हाल ही में अमर उजाला प्लस नाम से नई सेवा शुरू की है। इस सेवा का सदस्य बनने पर पाठकों को मिलेगा, विज्ञापन मुक्त विशिष्ट अनुभव।
वेबसाइट पर दिखाई देने वाले विज्ञापनों के बिना अगर आप सिर्फ खबरों और विशेष सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना चाहते हैं तो ये सेवा आपके लिए है। साथ ही अमर उजाला प्लस के सदस्य बनने पर आपको ई-पेपर की सदस्यता भी मुफ्त मिलेगी। इसके अलावा अमर उजाला प्लस के सदस्य पाएंगे विशेष शोध आधारित आलेख। इस महती सेवा को शुरू करने में भी अमर उजाला डिजिटल अग्रणी रहा है। उल्लेखनीय है कि कॉमस्कोर वेबसाइट्स के ट्रैफिक को मापने वाली अंतरराष्ट्रीय और सर्वमान्य संस्था है।
खबरों से हर पल जुड़े रहने के लिए आज ही डाउनलोड करें अमर उजाला एप
Android यूजर्स https://bit.ly/3csvwQE
iOS यूजर्स https://apple.co/3cj7CGZ