फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल: 80 फीसदी ने माना, 'हमला करने' की ऐसी घटनाएं प्रायोजित होती हैं

Thu, 11 May 2017 08:04 PM IST
amarujala.com- Presented by: Abhishek Tiwari
विज्ञापन
Amaruajla Poll - फोटो : Amar uajla
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी में जारी गरमा-गरमी थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी से निकाले जा चुके कपिल मिश्रा अनिश्चितकालीन अनशन पर बैठे हुए थे इस दौरान अंक‌ित भारद्वाज नाम के एक शख्स ने उनपर हमला कर द‌िया। हमला करने वाले शख्स ने खुद को आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता बताया।  
विज्ञापन


इस दौरान वहां मौजूद भीड़ ने हमलावर को बुरी तरह पीटा और उसकी टीशर्ट भी फाड़ दी। आरोपी ने अपना नाम अंक‌ित भारद्वाज बताया है। खास बात ये है कि पिछले कुछ समय से ऐसी घटनाएं बहुत देखने को मिली हैं खासकर आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों में। अब उसी पार्टी से निकले कपिल मिश्रा के साथ ही ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। 

इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप मानते हैं कि 'हमला करने' की ऐसी घटनाएं प्रायोजित होती हैं?'

पोल के जवाब में हमें कुल 7796 वोट मिले। इनमें 80.16 % (6249) पाठकों ने हां में जवाब दिया, जबकि 15.61 %  (1217) पाठकों ने माना कि हमला करने की ऐसी घटनाएं प्रायोजित होती हैं। वहीं 4.23 % (330) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें