फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोल : 80% की राय, धार्मिक आधार पर आरक्षण से बन सकता है एक और पाकिस्तान

Sat, 15 Apr 2017 06:32 PM IST
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
विज्ञापन
अमर उजाला पोल - फोटो : amarujala
विज्ञापन
‌हैदराबाद में अंबेडकर जयंती पर आयोजित किए गए भाजपा के कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा, 'अगर धार्मिक आधार पर आरक्षण देना जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं जब देश के अंदर एक और पाकिस्तान बन जाएगा।' उन्होंने कहा कि अगर प्रदेश सरकार धर्म के आधार पर आरक्षण करने का फैसला लेती है, तो इससे लोगों के बीच असंतोष फैल सकता है। संविधान के निर्माता भीम राव अंबेडकर भी ऐसी किसी भी व्यवस्था के खिलाफ थे।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था, 'क्या आप भी मानते हैं कि धार्मिक आधार पर आरक्षण से बन सकता है अलग पाकिस्तान?'

पोल के जवाब में हमें कुल 7548 वोट मिले। इनमें 79.98% (6037) लोगों ने हां में जवाब दिया, जबकि 17.85% लोगों ने (1347) ने कहा कि नहीं, धार्मिक आधार पर आरक्षण से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। 2.17% (163) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें