फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 67 फीसदी ने माना पाकिस्तान के प्रति अपना रवैय बदल रहे ट्रंप

Tue, 23 May 2017 08:03 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
poll
विज्ञापन
सऊदी अरब के दौरे पर गए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के तेवर मुस्लिमों के प्रति बदले नजर आए। यह ट्रंप की पहली विदेश यात्रा थी। उन्होंने इस्लामिक देशों के सम्मेलन में हिसा लिया।
विज्ञापन


अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ट्रंप ने अमेरिका में मुसलमानों की एंट्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने की बात कही थी, उस दौरान वह काफी सख्त नजर आते थे। हालांकि राष्ट्रपति बनने के बाद भी शुरुआत में उनके रवैये में कोई बदलाव नहीं आया। 
लेकिन उनके सऊदी दौरे के बाद कहा जा रहा है कि मुस्लिमों के प्रति कठोरता में वह कमी लाएंगे। दरअसल, ट्रंप के बदले रूख पर इस तरह के सवाल इसलिए उठाए जा रहे हैं क्योंकि यूरोपीय देशों में जितने भी विस्फोट हुए उसके लिए ट्रंप ने मुस्लिमों को ही जिम्मेवार ठहराया था। ट्रंप लगातार निशाना साधते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लेकिन अचानक सऊदी अरब दौरे के बाद उनके सुर बदल गए।
विज्ञापन


इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या ट्रंप द्वारा अरब में दिया गया भाषण पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के बदलते रुख का संकेत है?' 

पोल के जवाब में हमें कुल 7300 वोट मिले। इनमें 67.1 फीसदी (4898) पाठकों ने माना कि ट्रंप का भाषण पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के बदलते रुख का संकेत है, जबकि 25.58 फीसदी (1867) पाठकों ने माना कि ट्रंप का भाषण पाकिस्तान के प्रति अमेरिका के बदलते रुख का संकेत नहीं है। वहीं 7.33 फीसदी (535) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें