फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला पोलः 62 फीसदी ने कहा मोदी सरकार ही कर सकती है कश्मीर मुद्दे का स्थायी हल

Mon, 22 May 2017 10:34 PM IST
amarujala.com-Presented by- मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान लेकर आएगी। उन्होंने सिक्किम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 'हम इस सच्चाई को जानते हैं कि कश्मीर भी हमारा है, कश्मीरी भी हमारे हैं और कश्मीरियत भी हमारी है। कहा कि हमारे पड़ोसी मित्रों को भी सुधर जाना चाहिए, पूरा विश्वास है कि सुधर जाएंगे और अगर नहीं सुधरते हैं तो उन्हें सुधारना पड़ेगा।'
विज्ञापन


कश्मीर में जारी हिंसा के बीच राजनाथ सिंह के बयान को अहम माना जा रहा है। इसी विषय पर अमर उजाला डॉट कॉम ने ऑनलाइन पोल में अपने पाठकों से सवाल पूछा था 'क्या आप भी गृहमंत्री के इस दावे से सहमत हैं कि कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान मोदी सरकार ही करेगी?' 

पोल के जवाब में हमें कुल 11370 वोट मिले। इनमें 61.94 फीसदी (7043) पाठकों ने माना कि मोदी सरकार ही कश्मीर मुद्दे का स्थायी समाधान करेगी जबकि 33.57 फीसदी (3817) पाठकों ने माना कि सरकार इस मुद्दे का समाधान नहीं कर  सकेगी। वहीं 4.49 फीसदी (510) पाठकों ने इस मुद्दे पर कोई राय जाहिर करने में असमर्थता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें