आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू
- फोटो : सोशल मीडिया
आंध्र प्रदेश सीआईडी पुलिस ने कथित अमरावती भूमि घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू को मंगलवार को नोटिस जारी किया। तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) ने इसे राज्य में सत्तारूढ़ वाईएसआरसी के विधायक अल्ला रामकृष्ण रेड्डी द्वारा दायर कराई गई सबसे ओछी प्राथमिकी बताया। प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता और एससी एवं एसटी (अत्याचार रोकथाम) कानून की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज की गई है।
सीआईडी जांच अधिकारी लक्ष्मी नारायण राव ने चंद्रबाबू से 23 मार्च को विजयवाड़ा में सीआईडी क्षेत्रीय कार्यालय में पेश होने को कहा है, ताकि उनसे इस मामले में पूछताछ की जा सके। रामकृष्ण रेड्डी की शिकायत के आधार पर 12 मार्च को सीआईडी ने प्राथमिकी दर्ज की थी। इससे करीब एक महीने पहले उच्च न्यायालय ने अमरावती भूमि घोटाले में भेदिया कारोबार संबंधी मामले को खारिज कर दिया था।